मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को 1551.89 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। साथ ही पेंशन और एलपीजी सिलेंडर की राशि भी जारी की।
मध्य प्रदेश की लाडली बहनें फिर मुस्कराईं! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘लाडली बहना योजना’ की 24वीं किस्त के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को ₹1250 की राशि उनके खातों में भेजी।
इस बार कुल ₹1551.89 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में सीधे DBT से ट्रांसफर की गई। ये पैसे मई माह के लिए दिए गए हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा।
CM मोहन यादव ने सीधी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से योजना की किस्त का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात दोहराई।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “सरकार के दरवाजे बहनों के लिए हमेशा खुले हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ी है।
सिर्फ लाडली बहनें ही नहीं, बल्कि 56.83 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को भी ₹341 करोड़ की राशि जारी की गई। बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को भी राहत दी गई।
26 लाख से अधिक महिलाओं को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल के लिए कुल ₹30.83 करोड़ की राशि दी गई। यह सहायता उज्ज्वला जैसी योजनाओं को सपोर्ट करती है।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सीधी जिले में ₹112 करोड़ की लागत से बनने वाली विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। इससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।