ये हैं MP की सबसे अमीर कलेक्टर, जिनकी एक-दो नहीं 3 शहरों में प्रॉपर्टी
Madhya Pradesh Apr 05 2025
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:social media
Hindi
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय अव्वल
मध्यप्रदेश कैडर के 388 IAS अफसरों ने अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर ने भी यह जानकारी दी है। जिसमें टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय अव्वल हैं।
Image credits: social media
Hindi
55 जिलों के कलेक्टरों में सबसे अमीर
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर से ज्यादा प्रॉपर्टी रखने वाले कलेक्टर हैं। उनके पास 6 प्रॉपर्टी हैं जिनकी वर्तमान में कीमत 6.20 करोड़ आंकी गई है।
Image credits: social media
Hindi
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की कहां-कहां प्रॉपर्टी
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की इंदौर, झांसी और टीकमगढ़ में प्रॉपर्टी हैं। जिसमें खेती की जमीन, एक फ्लैट, एक माकन और एक ऑफिस शामिल है।
Image credits: social media
Hindi
विवेक श्रोत्रिय 2012 बैच के IAS
बता दें कि टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश कैडर के अफसर हैं। पहली पोस्टिंग उन्हें एमपी में ही मिली है।
Image credits: social media
Hindi
2 महीने पहले ही बने टीकमगढ़ कलेक्टर
बता दें कि विवेक श्रोत्रिय को दो महीने पहले ही मध्यप्रदेश सरकार ने टीकमगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। दो महीने पहले हुए 42 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर में एक नाम इनका भी था।