POK पर कब्जे की चेतावनी, गौमाता को राज्य माता का दर्जा और महिला कर्नल सोफिया पर चौंकाने वाला बयान... अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा से बढ़ी हलचल, क्या चल रहा है महाराज के मन में?
भागवत कथा के लिए जबलपुर रिमझा गांव पहुंचे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने पाकिस्तान पर भारत की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हुए POK पर कब्जा करने की बात कही है।
कहा कि पाकिस्तान पर भारत की सैन्य कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि भारत, POK को अपने नियंत्रण में ले। देश को डर नहीं, अब जवाब देना आता है।"
गाय को संस्कृति का आधार बताते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा– अब समय है इसे संवैधानिक दर्जा देने का, हर राज्य में हो 'गौ सांसद' की नियुक्ति की जानी चाहिए।
अनिरुद्धाचार्य ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी की वीरता की खुलकर तारीफ की। कहा “ऐसी बहादुर बेटियों पर गर्व है। हमारी महिलाएं भी दुश्मनों को करारा जवाब दे रही हैं,”
भारत की सेना पर भरोसा जताते हुए अनिद्धाचार्य बोले– हर हिंदुस्तानी को गर्व है ऐसे सैनिकों पर जो देश के लिए मर-मिटने को हमेशा तैयार रहते हैं।
अनिद्धाचार्य ने रिमझा में 4 एकड़ जमीन दान दी, जहां एक विशाल गुरुकुल का निर्माण होगा। इसमें अंग्रेजी माध्यम से 1 से 12 तक की शिक्षा मिलेगी, इसके निर्माण में 2 करोड़ का खर्च आएगा।
भागवत कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सिर्फ धर्म नहीं, राष्ट्र के मुद्दों पर भी दिया संदेश– ‘अब मौन नहीं, चेतना का समय है।’
अनिरुद्धाचार्य की कथा में इस बार आध्यात्मिकता के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की झलक भी दिख रही है। उन्होंने न सिर्फ सनातन की रक्षा बल्कि देश के वीर सैनिकों की वीरता को भी शाबाशी दी।