Hindi

क्या हुआ अभिषेक शर्मा को? क्यों हुए अस्पताल में भार्ती

Hindi

T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत की थी। पहला मुकाबला उसने अमेरिका के साथ खेला था, जिसमें उसे शानदार जीत मिली थी।

Image credits: Instagram/abhisheksharma_4
Hindi

क्या हुआ अभिषेक शर्मा को

अभिषेक शर्मा को पेट में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोच गौतम गंभीर के घर 8 फरवरी को डिनर पार्टी में भी उनकी तबीयत खराब नजर आ रही थी।

Image credits: AFP
Hindi

अमेरिका के खिलाफ मैच में ही हुई थी समस्या

7 फरवरी को पहले मैच के दौरान ही अभिषेक शर्मा की तबीयत सही नहीं थी। उन्हें तेज बुखार था, इसके बावजूद उन्होंने मैच खेला, लेकिन उनकी तबीयत और बिगड़ गई।

Image credits: X/BCCI
Hindi

यूएसए के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे अभिषेक शर्मा

अमेरिका के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए थे, यानी कि बिना खाता खोले वो आउट हो गए थे। उनकी जगह फील्डिंग के लिए भी संजू सैमसन आए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए अभिषेक शर्मा

10 फरवरी को भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन से भी अभिषेक शर्मा नदारत रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पेट में इंफेक्शन हुआ है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Image credits: Instagram
Hindi

क्या नामीबिया के खिलाफ खेल पाएंगे अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा के नामीबिया के खिलाफ खेलने की उम्मीद बेहद कम है। ये मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी भारत-पाकिस्तान मैच है।

Image credits: insta/abhisheksharma_4
Hindi

कौन लेगा अभिषेक शर्मा की जगह

अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलते, तो उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा। संजू प्रैक्टिस सेशन में भी जोर-शोर से प्रैक्टिस करते दिखे थे।

Image credits: Social Media

T20 World Cup में हिरण की रफ्तार से 100 जड़ने वाले 5 बल्लेबाज

WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप में टुकटुक की रफ्तार से शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप में गेंद को हवाई यात्रा पर भेजने वाले 5 बल्लेबाज