दूल्हे के हाथ में तलवार या कटार क्यों होती है? जानें कारण
Spiritual May 19 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
दूल्हा अपने पास क्यों रखता है तलवार?
विवाह के दौरान दूल्हे के हाथ में कटार या तलवार जरूर होती है। ये एक जरूरी परंपरा है। बहुत कम लोग इस परंपरा से जुड़ा कारण जानते हैं। इसके पीछे एक नहीं कईं कारण हैं।
Image credits: Getty
Hindi
दूल्हे के हाथ में तलवार क्यों होती है?
मान्यता है कि दूल्हे को जब हल्दी लगाई जाती है तो निगेटिव एनर्जी का असर होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। तलवार या कटार साथ में होने से दूल्हा निगेटिव एनर्जी से बचा रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
दूल्हे के हाथ में शस्त्र क्यों?
इस परंपरा से जुड़ा मनोवैज्ञानिक पक्ष ये भी है कि दूल्हे को राजा का स्वरूप मानते हैं और राज के हाथ में शस्त्र होना जरूरी होता है। इसलिए दूल्हे के हाथ में तलवार या कटार होती है।
Image credits: Getty
Hindi
दूल्हे अपने पास क्यों रखता है कटार?
कटार या तलवार जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। दूल्हे के हाथ में ये शस्त्र इस बात संकेत होता है कि वह जीवन भर वैवाहिक जिम्मेदारियों को पूरा करेगा और पत्नी की रक्षा भी करेगा।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों जरूरी है दूल्हे के हाथ में तलवार?
विवाह के दौरान कईं परंपराओं में तलवार या कटार का उपयोग किया जाता है जैसे तोरण मारते समय। इसलिए भी प्राचीन समय से दूल्हे के हाथ में तलवार या कटार जरूरी होती है।