Hindi

मई 2025 में कौन-से 6 मुख्य त्योहार मनाए जाएंगे? नोट कीजिए सभी की डेट

Hindi

ये हैं मई 2025 के मुख्य त्योहार

साल 2025 का पांचवां महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत खास रहेगा। इस महीने में कईं बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। जानें मई 2025 के 5 मुख्य त्योहारों की डिटेल…

 

Image credits: firstprintable.com
Hindi

कब है गंगा सप्तमी सप्तमी 2025?

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि यानी 4 मई, रविवार को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर गंगा नदी उत्पन्न हुई थी।

Image credits: Getty
Hindi

कब है सीता नवमी 2025?

सीता नवमी का पर्व इस बार 6 मई को मनाया जाएगा। इसे जानकी नवमी भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, त्रेतायुग में इसी तिथि पर देवी सीता धरती से प्रकट हुई थीं।

Image credits: Chatgpt
Hindi

कब है नृसिंह चतुर्दशी 2025?

इस बार नृसिंह चतुर्दशी का पर्व 11 मई, रविवार को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान विष्णु नृसिंह के रूप में खंबा फाड़कर प्रकट हुए थे।

Image credits: Getty
Hindi

कब है बुद्ध जयंती 2025?

हर साल वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 12 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन कूर्म अवतार उत्सव भी रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

कब है वट सावित्री व्रत 2025?

ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 26 मई, सोमवार को किया जाएगा। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में मिलता है।

Image credits: Getty
Hindi

कब है शनि जयंती 2025?

ज्येष्ठ मास की अमावस्या इस बार 2 दिन रहेगी। 27 मई, मंगलवार को सुबह अमावस्या का संयोग होने से इस दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

भटकती आत्माओं को कैसे दिलाएं मुक्ति? प्रेमानंद महाराज से जानें उपाय

नदी में सिक्के डालने से क्या लाभ होता है? जानें प्रेमानंद महाराज से

अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना पड़ेगा पछताना

कौन-सी 3 बातें बेटी के लिए जीवनसाथी ढूंढते समय ध्यान रखें?