20 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली पर 11 खास स्थानों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए। इससे किसी की भी सोई किस्मत चमक सकती है। आगे जानिए कौन-से हैं ये 11 स्थान…
दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा करने के बाद सबसे पहला दीपक अपने घर के मंदिर में लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना गया है। दिवाली पर तुलसी के पास में भी एक दीपक जरूर लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।
हिंदू धर्म में पीपल को साक्षात भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है। दिवाली की रात इसके नीचे भी एक दीपक जरूर लगाएं। इससे परेशानियां खत्म होंगी।
अगर आपके घर के आस-पास कोई कुआ या तालाब है तो वहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। इस उपाय से आप पर अपने कुलदेवता की कृपा बनी रहेगी।
शिवपुराण के अनुसार, बिल्व वृक्ष की जड़ में साक्षात महादेव का वास है। दिवाली की रात एक दीपक यहां भी लगाएं। इससे शिवजी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
दिवाली का रात मुख्य दरवाजे से ही देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, इसलिए दरवाजे के दोनों ओर दीपक लगाएं। ये दीपक रात भर जलते रहना चाहिए।
घर की छत पर हमेशा अंधेरा ही रहता है लेकिन दिवाली की रात यहां भी उजाला जरूर होना चाहिए। इसलिए यहां भी दीपक लगाना जरूरी है।
घर के आस-पास अगर कोई मंदिर है तो वहां भी एक दीपक जरूर लगाना चाहिए। दिवाली पर कोई भी मंदिर बिना दीपक के नहीं रहे, इस बात का ध्यान रखें।
किचन भी घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। दीपावली पर एक दीपक यहां भी लगाएं। इससे देवी अन्नपूर्णा की कृपा आप पर बनी रहेगी।
अगर आप दुकानदार है तो अपने घर की तिजोरी या दुकान के गल्ले के पास भी एक दीपक लगाएं। इससे आपके व्यापार में बरकत बनी रहेगी।
आंवला को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। दिवाली का रात यहां भी दीपक लगाएं। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।