Diwali 2025 Muhurat: नोट करें दिवाली के सुबह से रात तक के शुभ मुहूर्त
Spiritual Oct 19 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
दिवाली 2025 शुभ मुहूर्त डिटेल
इस बार दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। ये दिन खरीदी और लक्ष्मी पूजा के लिए विशेष शुभ माना गया है। जानें इस बार दिवाली पर सुबह से लेकर रात तक कितने शुभ मुहूर्त हैं…
Image credits: Getty
Hindi
दिवाली 2025 चौघड़िया मुहूर्त
20 अक्टूबर को दिवाली पर 7 चौघड़िया मुहूर्त का संयोग बन रहा है। इनमें से पहला शुभ मुहूर्त सुबह 06:27 से 07:53 तक रहेगा। इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 09:19 से 10:45 तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
दिवाली 2025 पर कितने शुभ मुहूर्त?
दिवाली पर चौघड़िया का तीसरा मुहूर्त दोपहर 01:38 से 03:04 तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 03:04 से 04:30 तक और शाम 04:30 से 05:56 तक भी पूजा-शॉपिंग का मुहूर्त रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
दिवाली 2025 पूजा मुहूर्त
20 अक्टूबर, सोमवार को चौघड़िया शुभ मुहूर्त शाम 05:56 से 07:30 तक और रात 10:38 से मध्य रात्रि 12:12 तक रहेगा। रात 01:41 से 03:58 तक सिंह लग्न का स्थिर मुहूर्त भी रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
दीपावली 2025 विशेष शुभ मुहूर्त
दीपावली पर पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12:34 तक, प्रदोष मुहूर्त शाम 05:57 से 08:21 तक और गोधूलि बेला मुहूर्त शाम 05:35 से 06:09 तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
दिवाली 2025 स्थिर लग्न मुहूर्त
दिवाली पर पूजन के लिए वृश्चिक लग्न मुहूर्त सुबह 08:35 से 10:54 तक, कुंभ लग्न मुहूर्त दोपहर 02:21 से 04:09 तक और वृषभ लग्न मुहूर्त रात 07:09 से 09:05 तक रहेगा।