Hindi

यात्रा पर जाते समय इन 5 का दिखना होता है शुभ, मिलती है सफलता

Hindi

इन 5 का दिखना शुभ संकेत

शकुन शास्त्र के अनुसार यात्रा पर जाते समय अगर कुछ विशेष लोग या चीजें दिख जाएं तो इसे शुभ शकुन मानना चाहिए। जानें ऐसे ही 5 लोगों व चीजों के बारे में…

Image credits: gemini
Hindi

ब्राह्मण का दिखना शुभ संकेत

यदि यात्रा प्रारंभ करते समय सामने कोई ब्राह्मण दिख जाए तो पैर छूकर उसका आशी‌र्वाद लें और अपनी इच्छा अनुसार दक्षिणा देकर यात्रा आरंभ करें। ये एक शुभ संकेत है।

Image credits: gemini
Hindi

कोई छोटी कन्या दिख जाए तो

यदि यात्रा प्रारंभ करते ही आपको कोई कन्या पीले या केसरिया वस्त्रों में दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। इससे आपको काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

Image credits: gemini
Hindi

गाय का दिखना भी शुभ

यात्रा के लिए निकलते समय गाय का दिखना भी शुभ शकुन होता है। ऐसा हो तो पहले गाय को गुड खिलाएं और इसके बाद यात्रा प्रारंभ करें। आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

Image credits: gemini
Hindi

कलश का दिखना शुभ संकेत

यात्रा प्रारंभ करते ही जल से भरे कलश या मटका दिखाई दे तो इसे भी शुभ शकुन समझना चाहिए। ये संकेत बतात है कि आप जिस भी काम के लिए जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी।

Image credits: adobe stock
Hindi

किन्नर दिख जाए तो

यात्रा पर जाते समय किन्नर दिख जाए तो उसे अपनी इच्छा अनुसार दान दें। इससे शुभ फल मिलते हैं और आपकी यात्रा भी मंगलमयी रहती है। इसलिए किन्नर को मंगलमुखी भी कहते हैं।

Image credits: gemini

Mahabharat Fact: दुर्योधन के कहने पर किसने बनाया था लाक्षागृह?

पान को क्यों मानते हैं पवित्र, क्यों करते हैं पूजा-पाठ में इसका उपयोग?

प्रेमानंद महाराज: नहीं चाहते पुनर्जन्म तो 2 काम भूलकर न छोड़ें अधूरे

अक्षय तृतीया 2025 पर क्यों नहीं रहेगा अभिजीत मुहूर्त? जानें कारण