Hindi

चैत्र नवरात्रि 2025: इस बार 8 दिन की नवरात्रि, हाथी पर आएंगी माता रानी

Hindi

इस बार 8 दिन की होगी चैत्र नवरात्रि 2025

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। हर साल श्रद्धालु देवी दुर्गा की उपासना करते हैं और व्रत रखते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

चैत्र नवरात्रि 2025 कब से शुरू है? डेट

साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च, रविवार से शुरू हो रही है। इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ने के कारण नवरात्रि 9 की बजाय 8 दिनों की होगी।

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि का महत्व

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। माना जाता है कि इस अवधि में व्रत रखने से इच्छाएं पूरी होती हैं और सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है।

Image credits: adobe stock
Hindi

इस बार हाथी पर आएंगी मां दुर्गा

2025 की चैत्र नवरात्रि और भी खास होने वाली है क्योंकि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभ संकेत माना जाता है। 

Image credits: Getty
Hindi

हाथी पर मां दुर्गा का आगमन, क्या संकेत देती है यह सवारी?

हिंदू धर्म में हाथी को शांति, बुद्धिमत्ता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा का हाथी पर आगमन इस बात का प्रतीक है कि देश में शांति, उन्नति और खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

चैत्र नवरात्रि 2025 कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना पहला मुहूर्त: 30 मार्च 2025, सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त: 30 मार्च 2025, दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक है।

Image credits: adobe stock
Hindi

अपनी श्रद्धा और परंपराओं के अनुसार करें पूजा-अर्चना

शुभ समय में अपने घर या पूजा स्थल पर कलश स्थापित करके मां दुर्गा का आह्वान किया जा सकता है। यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पाठक अपनी परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना करें।

Image credits: adobe stock

हर दिन जपें ये 5 शक्तिशाली शिव मंत्र, दूर होंगे संकट और मिलेगी सफलता

नोट कीजिए मौनी अमावस्या 2025 के 5 शुभ मुहूर्त

नोट करके रख लें चाणक्य की ये 6 बातें, उम्र भर आएंगी आपके काम

भगवान श्रीगणेश को कौन-सी 5 चीजें न चढ़ाएं, किन 3 बातों का रखें ध्यान?