Hindi

मंगल दोष से हैं परेशान? तुरंत राहत के लिए हनुमान जयंती पर करें 5 उपाय

Hindi

हनुमान जयंती 2026, 2 अप्रैल को

हनुमान जयंती 2026, 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन का महत्व सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसे ग्रह दोषों से मुक्ति पाने का भी बेहद खास अवसर माना जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

कुंडली में मंगल दोष होता है कष्टकारी

ज्योतिष मान्यता के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उन्हें जीवन में विवाह, करियर और मानसिक तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Image credits: Getty
Hindi

हनुमान जयंती पर करें मंगल दोष निवारण उपाय

अगर आप भी मंगल दोष से राहत चाहते हैं, तो हनुमान जयंती के दिन यहां बताए गए 5 आसान और चमत्कारी उपाय आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं

हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मंगल ग्रह शांत होता है। जीवन में आने वाली बाधाएं खत्म होने लगती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सुंदरकांड का पाठ करें

इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना या सुनना मंगल दोष को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। नियमित रूप से 11 या 21 दिनों तक पाठ करने से मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ता है।

Image credits: Getty
Hindi

हनुमान मंत्र का जाप करें

हनुमान जयंती पर “ॐ हनुमते नमः” या “ॐ नमो भगवते हनुमते नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इससे मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव धीरे-धीरे कम होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Image credits: Getty
Hindi

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना मंगल दोष शांति के लिए बेहद असरदार माना जाता है। यह उपाय आपके जीवन में आ रही रुकावटों को दूर करने में मदद करता है।

Image credits: Getty
Hindi

बंदरों को गुड़-चना खिलाएं

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बंदरों को गुड़ और चना खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ मंगल दोष शांत होता है, बल्कि जीवन में सौभाग्य भी बढ़ता है।

Image credits: Getty
Hindi

मंगल ग्रह के स्वामी और संकटमोचक हैं हनुमान जी

हनुमान जी को मंगल ग्रह का स्वामी और संकटमोचक माना जाता है। इसलिए उनकी सच्चे मन से पूजा करने से कुंडली के दोष, खासकर मंगल दोष, काफी हद तक शांत हो सकते हैं।

Image credits: Getty

Chaitra Navratri 2026 Day 3: कहां हैं मां चंद्रघंटा के चमत्कारी मंदिर?

Dreams Meaning: सपने में उड़ना, गिरना या आग दिखे, तो क्या है इसका मतलब

चंद्र ग्रहण आज कितने बजे शुरू होगा और कब खत्म, जानें सूतक समेत डिटेल

Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश