असम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी चर्चा में हैं। कांग्रेस ने उन पर कई विदेशी पासपोर्ट होने का आरोप लगाया है।
Image credits: instagram
Hindi
पिता असम के प्रसिद्ध उद्योगपति थे
असम के CM की पत्नी का पूरा नाम रिंकी भुयान सरमा है। जो सिर्फ एक CM की पत्नी नहीं, वो एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन परिवार से आती हैं। उनके पिता जाधव चंद्र भुयान एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
Image credits: instagraminstagram
Hindi
रिंकी भुयान सरमा मीडिया टायकून
रिंकी भुयान सरमा को असम की एक बड़ी मीडिया टायकून भी कहा जाता है। क्योंकि प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट' मीडिया हाउस की संस्थापक और उसकी ओनर भी हैं।
Image credits: instagram
Hindi
कितनी पढ़ी हैं असम CM की पत्नी
अगर बात रिंकी भुयान सरमा की एजुकेशन की करें तो उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की है। कानून की समझ के साथ उनकी अपनी एक अलग और मजबूत पहचान भी है।
Image credits: instagram
Hindi
क्यों चर्चा में असम सीएम की पत्नी
बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया है कि असम के सीएम की पत्नी के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), एंटीगुआ और बारबुडा, तथा मिस्र के पासपोर्ट हैं।
Image credits: instagram
Hindi
जेल जाएंगे पवन खेड़ा?
वहीं सीएम की पत्नी ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा पवन खेड़ा जी गलत जानकारी देने पर जेल जाएंगे। जो जानकारी दी गई है वह एआई से एडिट की गई है।
Image credits: instagram
Hindi
असम सीएम की पत्नी के पास कितनी संपत्ति
रिनिकी भूयान सरमा, के पास ₹32.8 करोड़ की कुल संपत्ति है। वहीं सीएम के पास 2,28,500 रुपए कैश मनी है। सलाना कमाई 29,62,918 है जो पत्नी से काफी कम है। पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति है।