Hindi

बादशाह ने रचाई गुपचुप शादी, ईशा रिखी बनीं दुल्हन

Hindi

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की तस्वीरें

मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह की शादी की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस हैरान हैं क्योंकि उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि नहीं की।

Image credits: Instagram@poonamrikhi6
Hindi

ईशा रिखी संग सात फेरे, करीबी लोग रहे मौजूद

बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ सादगी से शादी की। समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए, जिससे यह शादी काफी प्राइवेट रही।

Image credits: Instagram@poonamrikhi6
Hindi

वरमाला और रस्मों के वीडियो आए सामने

वायरल वीडियो में बादशाह और ईशा एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। इन वीडियोज ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।

Image credits: Instagram@poonamrikhi6
Hindi

ईशा की मां-बहन ने दी नए जोड़े को बधाई

ईशा रिखी की मां और बहन ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर कपल को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद से खबर ने और तेजी पकड़ ली।

Image credits: Instagram@poonamrikhi6
Hindi

सिंपल लुक में नजर आए बादशाह और ईशा

शादी में बादशाह ने चूड़ीदार पजामा और कुर्ता पहना था, वहीं ईशा लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों का लुक काफी सिंपल रहा।

Image credits: Instagram@poonamrikhi6
Hindi

बादशाह की ये दूसरी शादी, 2020 में हुआ था तलाक

इससे पहले बादशाह ने 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी। 2020 में दोनों का तलाक हो गया था और अब 6 साल बाद उन्होंने दूसरी शादी की है।

Image credits: Instagram@poonamrikhi6
Hindi

कौन हैं ईशा रिखी? जानिए उनका करियर

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ और ‘हैप्पी गो लकी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Image credits: Instagram@poonamrikhi6
Hindi

सालों से डेटिंग, अब अचानक शादी से चौंके फैंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों ने कभी रिश्ता सार्वजनिक नहीं किया और अब शादी से सबको चौंका दिया।

Image credits: Instagram@poonamrikhi6

50% सस्ती चांदी, सोना भी टूटा! UP के बाजार में क्या चल रहा है?

लखनऊ में पेट्रोल ने मारी छलांग! क्या अब और बढ़ने वाला है रेट? बढ़ी टेंशन

UP में बन रहा नया नेशनल हाईवे! बाराबंकी से बहराइच सुपरफास्ट सफर

'राम से रावण तक' जब यूं संसद पहुंचे ये 7 सांसद, सबमें एक बात थी कॉमन