चीन जा रहे जहाज़ से मॉरीशस के पास ओडिशा का मर्चेंट नेवी अधिकारी अचानक लापता हो गया। आख़िरी कॉल सिंगापुर से थी। हादसा, लापरवाही या कोई बड़ा रहस्य? मां की गुहार-सच्चाई सामने आए।
सार्थक महापात्रा ओडिशा के भद्रक जिले के केसपुर गांव का रहने वाला है। वह जुलाई 2025 से एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी में कार्यरत थे और अंतरराष्ट्रीय रूट पर नियमित ड्यूटी कर रहे थे।
सार्थक की मां रश्मिता महापात्रा के अनुसार, 2 फरवरी को जब जहाज़ सिंगापुर के पास था, तब उनकी बातचीत हुई थी। आवाज़ सामान्य थी, कोई डर नहीं। अगले ही दिन वह जहाज़ से लापता बताए गए।
मां के मुताबिक जहाज़ चीन से पश्चिम अफ्रीका गया था और सिंगापुर होते हुए चीन लौट रहा था। इसी दौरान मॉरीशस के पास यह रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे सफर पर सवाल खड़े कर दिए।
ड्यूटी के दौरान किसी मर्चेंट नेवी अधिकारी का अचानक लापता होना सामान्य नहीं है। यह दुर्घटना थी, सुरक्षा में चूक या कुछ ऐसा जो सामने नहीं आ रहा? मां लगातार सच्चाई की मांग कर रही हैं।
एक मां के रूप में रश्मिता मोहापात्रा ने CCTV फुटेज, बेटे के निजी सामान की जानकारी और लगातार आधिकारिक अपडेट की मांग की है। उनका कहना है—जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, चैन संभव नहीं।
परिवार ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विदेश मंत्रालय और शिपिंग महानिदेशक से सोशल मीडिया के ज़रिए मदद मांगी। ओडिशा सरकार ने भी मामला दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया है।
अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस घटना की जांच आसान नहीं है। हर बीतता दिन सवालों को और गहरा कर रहा है।सार्थक सुरक्षित हैं, क्या सामने आएगा सच? पूरा देश जवाब का इंतज़ार कर रहा है।