Hindi

UP में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ी टेंशन?

Hindi

युद्ध की खबरों से LPG गैस की कमी का डर, एजेंसियों पर भीड़

मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की खबरों के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में LPG गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई है, जिससे लोगों में घबराहट बढ़ गई है।

Image credits: META AI
Hindi

डर के कारण गैस एजेंसियों के बाहर लगने लगी लंबी लाइन

अफवाहों के कारण लोग सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर सैकड़ों लोग लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं और सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Image credits: META AI
Hindi

गोंडा में सबसे ज्यादा असर, कई जगह घंटों लाइन में लोग

रिपोर्ट्स के अनुसार, गोंडा जिले में हालात ज्यादा गंभीर दिख रहे हैं। लोग सुबह से एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े हैं और कई परिवारों को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला।

Image credits: META AI
Hindi

ज्योति और शिवम गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए भारी भीड़

धानेपुर नगर पंचायत की ज्योति गैस एजेंसी और इटियाथोक की शिवम गैस एजेंसी पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग घंटों लाइन में लगकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Image credits: META AI
Hindi

कई जगह गैस खत्म, लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर

कुछ एजेंसियों पर गैस खत्म होने के कारण लोगों को बिना सिलेंडर के ही वापस जाना पड़ रहा है। कई जगह सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग और OTP के बाद ही गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

Image credits: META AI
Hindi

लाइन में लगे लोग ढाबों पर चाय पीकर फिर लौट रहे

घंटों लाइन में खड़े रहने से लोग थक जाते हैं। कई लोग पास के ढाबों और होटलों पर चाय-पानी पीकर थोड़ी देर आराम करते हैं और फिर वापस लाइन में लग जाते हैं।

Image credits: META AI
Hindi

प्रशासन बोला: गैस-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, अफवाह न फैलाएं

जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। कालाबाजारी या ओवररेटिंग मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Image credits: META AI

अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे जल्द खुलने वाला

फैन से बनी पत्नी! जानिए कौन हैं UK07 Rider की वाइफ रितिका चौहान

नीतीश कुमार के वो 8 फैसले जिन्होंने बिहार में महिलाओं की जिंदगी बदल दी

खुशखबरी! दिल्ली को मिलेगी देश की पहली रिंग मेट्रो, 3 नए कॉरिडोर भी