आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का डिमोशन करते हुए डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। लेकिन वह गजब स्पीच देते हैं। बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
स्टाइलिश नेता का मिला चुका अवॉर्ड
राघव चड्ढा को 'स्टाइलिश पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर-2021' का पुरस्कार मिल चुका है। यह अवॉर्ड उन्हें बीजेपी नेता मेनका गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान दिया था।
Image credits: Getty
Hindi
22 की उम्र में CA की डिग्री हासिल की
राघव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। 22 वर्ष की उम्र में ही इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से CA की डिग्री हासिल कर ली थी, जो बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
Image credits: Getty
Hindi
दिल्ली के बाद लंदन से की पढ़ाई
राघव चड्डा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से स्नातक किया और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद चड्डा ने नौकरी की।
Image credits: instagram
Hindi
स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेल चुके हैं राघव
राघव स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेल चुके हैं। उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में सचिन तेदुलकर और ब्रायन लारा शामिल हैं। उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं।
Image credits: instagram
Hindi
पंजाब के सबसे युवा सांसद
राघव चड्डा पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य हैं। वह दिल्ली से विधायक भी रह चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव चड्ढा की कुल संपत्ति कुल नेटवर्थ लगभग 50 लाख रुपए के आसपास है।