दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे असर: इन 5 शहरों में बढ़ी प्रॉपर्टी डिमांड
News Apr 14 2026
Author: Surya Prakash Tripathi Image Credits:X
Hindi
प्रॉपर्टी कीमतों में 15-25% तक वृद्धि की संभावना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से NCR, यूपी और उत्तराखंड में प्रॉपर्टी कीमतों में 15-25% तक वृद्धि की संभावना। बागपत, सहारनपुर, देहरादून, नोएडा में रियल एस्टेट निवेश तेज हो रहा है।
Image credits: X
Hindi
एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का PM मोदी ने उद्घाटन किया, 210 किमी लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली-देहरादून यात्रा समय को 6 घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देता है।
Image credits: X
Hindi
12,000 करोड़ की मेगा परियोजना
लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से बनी यह परियोजना तेज कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का नया मॉडल मानी जा रही है।
Image credits: X
Hindi
रियल एस्टेट पर बड़ा असर
विशेषज्ञों के अनुसार इस एक्सप्रेसवे से आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी कीमतों में 15-25% तक वृद्धि की संभावना बन रही है।
Image credits: X
Hindi
NCR में तेजी से बढ़ती मांग
नरेला, बवाना, ट्रॉनिका सिटी और साहिबाबाद जैसे इलाकों में प्लॉट और बिल्डर फ्लोर की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। बेहतर कनेक्टिविटी से छोटे शहरों में 2 साल में कीमतें ज्यादा बढ़ेंगी।
Image credits: X
Hindi
निवेश का नया हॉटस्पॉट
₹12,000-20,000 प्रति वर्ग गज प्लॉट की मांग निवेशकों में बढ़ी है, जिससे जमीन आधारित निवेश तेजी से आकर्षक बन रहा है।
Image credits: X
Hindi
यूपी कॉरिडोर में उछाल
बागपत, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर और सहारनपुर जैसे क्षेत्रों में 20-30% तक कीमतों में पहले ही वृद्धि दर्ज की जा चुकी है।
Image credits: X
Hindi
फार्महाउस और लाइफस्टाइल ट्रेंड
उत्तराखंड में डोईवाला, ऋषिकेश और मसूरी के आसपास फार्महाउस व होमस्टे की मांग तेजी से बढ़ रही है।
Image credits: X
Hindi
30-70 लाख का नया सेगमेंट
हॉलिडे होम और स्टूडियो अपार्टमेंट ₹20-35 लाख से ₹70 लाख तक के रेंज में नए खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।
Image credits: X
Hindi
कनेक्टिविटी प्रीमियम का प्रभाव
विशेषज्ञों के अनुसार रिटेल, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और IT सेक्टर के विस्तार से यह कॉरिडोर एक नए आर्थिक और रियल एस्टेट हब में बदल रहा है।