फिर चर्चा में कोहिनूर, जानें इस हीरा की अनोखी कहानी
National May 04 2025
Author: Vivek Kumar Image Credits:X-@Indic_Vibhu
Hindi
कोहिनूर हीरे पर भारत-ब्रिटेन के बीच हो रही बात
कोहिनूर हीरा फिर चर्चा में है। ब्रिटेन की संस्कृति सचिव लिसा नंदी ने कहा है कि भारत व ब्रिटेन कोहिनूर हीरे सहित ऐतिहासिक कलाकृतियों के संबंध में सहयोग बढ़ाने के लिए बात कर रहे हैं।
Image credits: X-@Indic_Vibhu
Hindi
कोहिनूर को लूटकर ले गए थे अंग्रेज
कोहिनूर की कहानी दिलचस्प है। यह इस बात का प्रतीक है कि अंग्रेजों ने किस तरह भारत को लूटा। कोहिनूर हीरा 105.6 कैरेट का है। यह दुनिया के सबसे बड़े तराशे गए हीरों में से एक है।
Image credits: Getty
Hindi
5000 साल पुराना है कोहिनूर हीरा
किंवदंती के अनुसार कोहिनूर हीरा 5000 साल पुराना है। इसके अस्तित्व को प्रमाणित करने वाला पहला दस्तावेज 1526 का है। उस समय बाबर ने इसे अपने कब्जे में लिया था।
Image credits: Getty
Hindi
मुगल सिंहासन रखा गया था कोहिनूर
13वीं शताब्दी में यह ग्वालियर के राजा के पास था। कोहिनूर हीरा विभिन्न भारतीय और फारसी शासकों के पास रहा। इसे भारत के मुगल सिंहासन, मयूर सिंहासन पर रखा गया था।
Image credits: Getty
Hindi
कोहिनूर को फारस ले गया था नादिर शाह
शाहजहां के बेटा औरंगजेब कोहिनूर को लाहौर की बादशाही मस्जिद में लाया था। नादिर शाह ने इसे वहां से लूट लिया था और 1739 में फारस ले गया।
Image credits: Getty
Hindi
शुजा शाह दुर्रानी कोहिनूर को लाया भारत
1813 में अफगानिस्तान की सत्ता से हटाया गया शासक शुजा शाह दुर्रानी इसे भारत लाया। अफगान सिंहासन को वापस जीतने में मदद के बदले हीरा सौंपने का सौदा किया। इससे यह हीरा पंजाब पहुंचा।
Image credits: Getty
Hindi
महाराजा रणजीत सिंह के पास था कोहिनूर
कोहिनूर हीरा महाराजा रणजीत सिंह के खजाने में था। इसपर ईस्ट इंडिया कंपनी ने कब्जा किया।
Image credits: Getty
Hindi
महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया था कोहिनूर
पंजाब के विलय के बाद इसे महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया। इसे दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मां के मुकुट में जड़ा गया था।