जानिए कौन हैं एयर मार्शल ए.के. भारती, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के हमलों का हिस्सा बनकर दुश्मन के ठिकानों को सटीक निशाना बनाया।
एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती भारतीय वायु सेना के सम्मानित अधिकारी हैं, जो वर्तमान में DGAO यानी महानिदेशक वायु संचालन के रूप में कार्यरत हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक गुप्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया और मिशन को पूरी तरह सफल बनाया।
एयर मार्शल भारती ने स्पष्ट कहा—"हमारा उद्देश्य दुश्मन को मारना नहीं, बल्कि उनके सैन्य ठिकानों को प्रभावी रूप से निशाना बनाना था। शवों की गिनती हमारा काम नहीं।"
भारतीय वायुसेना के द्वारा किए गए हमले इतने सटीक थे कि दुश्मन के अहम ठिकाने तहस-नहस हो गए। वांछित प्रभाव छोड़ने के लिए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ।
ब्रीफिंग में एयर मार्शल ने कहा कि तकनीकी कारणों से इस्तेमाल किए गए हथियारों और उनकी क्षमता का खुलासा नहीं किया जा सकता, लेकिन हमलों का असर पूरी तरह पड़ा।
एनडीए, डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज से पढ़ाई कर चुके भारती 1987 में वायुसेना में शामिल हुए। वो एक फाइटर कॉम्बैट लीडर भी हैं।
2005-2007 में उन्होंने सुखोई-30 एमकेआई स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया। उनकी कमान में कई अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
भारतीय सशस्त्र बलों का यह संदेश साफ था—हम शांति में विश्वास रखते हैं, लेकिन अगर कोई आंख उठाएगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर इसकी मिसाल है।