Hindi

फोटो फ्रेम से लेकर कैंडल होल्डर तक वुड स्टिक से बनाएं ये 7 यूजफुल चीज

Hindi

वुड स्टिक कैंडल होल्डर

वुड स्टिक से घर के लिए एसथेटिक सा कैंडल होल्डर बना सकते हैं। इसके लिए 4-5 स्टिक को चिपका कर एक स्क्वायर बनाएं। बीच में लंबी वुडन स्टिक लगाए। ऊपर एक कवर बनाएं और बीच में लाइट रखें।

Image credits: Pinterest
Hindi

वुड स्टिक हाउस

वुड स्टिक से आप छोटा सा घर या हट भी बना सकते हैं। इसके ऊपर हूप बनाकर रस्सी लगाएं और आप इसे वॉल हैंग के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

चाबियां को रखने का स्टैंड बनाएं

की होल्डर बनाने के लिए पॉप्सिकल स्टिक को लंबाई में चिपकाते जाएं। इसे पिंक कलर करें, मोती और फ्लावर की डिटेलिंग करें। बीच में कुछ लूप्स बनाएं, जिसमें आप अपनी चाबियां को हैंग करें।

Image credits: Pinterest
Hindi

वॉल हैंगिंग के रूप में करें इस्तेमाल

अपने घर के एंट्रेंस पर आप पॉप्सिकल स्टिक से हैंगिंग बनाएं। वुडन स्टिक को आपस में चिपका कर सामने की तरफ एक छोटा सा पॉट बनाएं, जिसमें आप फ्लावर्स रखें। इसे दीवार पर हैंग करें।

Image credits: Chat GPT
Hindi

मिनी प्लांटर के रूप में करें इस्तेमाल

पॉप्सिकल स्टिक से मिनी प्लांटर बनाने के लिए आयताकार शेप में चिपकाते जाएं। इसके नीचे बेस बनाएं, मिट्टी डालें और खूबसूरत से शो प्लांट्स लगाएं।

Image credits: Pinterest
Hindi

फोटो फ्रेम बनाएं

वुडन स्टिक को चौकोर या आयताकार आकार में चिपक कर आप फोटो फ्रेम बना सकते हैं। इसे पेंट करें, ग्लिटर लगाएं या स्टोन से सजावट करें। उसमें अपनी फोटो लगाएं। 

Image credits: Pinterest
Hindi

वुडन रैक बनाएं

आपके पास ढेर सारी वुडन स्टिक पड़ी हुई है, तो आप इससे रैक भी बना सकते हैं। बेस बनाने के लिए वुडन स्टिक का इस्तेमाल करें। क्रिस-क्रॉस में वुडन स्टिक जोड़कर इन्हें चिपकाते जाएं।

Image credits: Chat GPT

वट सावित्री पूजा पर इस बार बदलें अपना स्टाइल, लाल-पीली नहीं ट्राई करें ये 7 यूनिक कलर्स

Zig Zag Sarees: मदर्स डे पर 40+ मॉम को दें जिग-जैग साड़ी, पहनते ही उम्र दिखेगी 30 की

Open Pallu Saree Styling: 6 ओपन पल्लू साड़ी का स्टाइल ऐसा कि थम जाएं निगाहें!

Multicolor Suit: भैया की सगाई में चुनें मल्टीकलर एंब्रॉयडरी सूट, चमक देख होने वाली भाभी होंगी दंग