छोटी बोतल को आप उसमें रंगीन कंकड़, शेल्स या ड्राय फ्लावर लकटा कर ऐसा हैंगिंग डेकोर शोपीस बना सकती हैं ऊपर से कलरफुल रिबन बांधकर सजाएं। ये टांगने पर बहुत सुंदर लगेगा।
Image credits: Gemini AI
Hindi
स्टाइलिश फ्लावर हैंगिंग पॉट
प्लास्टिक बोतल पर एक्रेलिक पेंट से डिजाइन बनाएं और हैंगिंग जूट रोप लपेट दें। चाहें तो मिरर वर्क, लेस या मोती भी चिपका सकते हैं। यह वाज लिविंग रूम या बालकनी के लिए परफेक्ट है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पेन स्टैंड या ऑर्गेनाइजर
छोटी प्लास्टिक बोतल को आधा काटकर उसका ऊपरी हिस्सा हटा दें। अब उसे रंगीन पेपर, फैब्रिक या ग्लिटर शीट से कवर करें। यह पेन स्टैंड बच्चों के स्टडी टेबल के लिए बढ़िया रहेगा।
Image credits: Pinterest
Hindi
प्लास्टिक बोलत का बर्ड फीडर
प्लास्टिक बोतल में छोटे-छोटे छेद करें और उसमें दाना भर दें। छेद के नीचे छोटी लकड़ी की स्टिक लगा दें ताकि चिड़िया बैठ सके। इसे बालकनी या गार्डन में टांग दें।
Image credits: Pinterest
Hindi
DIY जूलरी स्टैंड आइडिया
आप चाहें तो बोतल पर फ्रॉस्टेड स्प्रे या ट्रांसपेरेंट कलर पेंट का इस्तेमाल करके इस तरह का DIY जूलरी स्टैंड बना सकते हैं। इसमें आप छोटी-छोटी जूलरी आइटम रख सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
प्लास्टिक बोतल से बनाएं बेबी टॉय
चाहें तो प्लास्टिक बोतल से बेबी टॉय बना सकती हैं। इस तरह के क्रिएटिव टॉय आइडिया बच्चों के लिए बेस्ट हैं। इनपर फ्रॉस्टेड स्प्रे या ट्रांसपेरेंट कलर पेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।