टीचर लुक को बनाएं ग्लैमरस, विद्या बालन की ये 6 साड़ियां करेंगी कमाल
Other Lifestyle Mar 17 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:chat gpt instagram and other
Hindi
ग्रे फ्लोरल सिल्क साड़ी
सिल्क ब्लेंड फैब्रिक में ये साड़ी सॉफ्ट ग्रे बेस पर फ्लोरल प्रिंट और पिंक कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर के साथ आएगी। इसे सिंपल ज्वेलरी के साथ कैरी करें, ऑफिस या टीचर लुक के लिए परफेक्ट है।
Image credits: thousandthreads.india Instagram
Hindi
ब्लू टाई-डाई कॉटन साड़ी
कॉटन फैब्रिक की ये साड़ी इंडिगो शिबोरी/टाई-डाई पैटर्न में है। सिल्वर ज्वेलरी और खुले बालों के साथ शानदार लगेगी। टीचर्स इसे समर सीजन में कंफर्ट के लिए वियर कर सकते हैं।
Image credits: azafashions Instagram
Hindi
ग्रीन फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी
ऑर्गेंजा/लाइटवेट सिल्क डिजाइन साड़ी ब्राइट ग्रीन बेस पर बड़े फ्लोरल प्रिंट बने हुए हैं। स्कूल में पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए चोकर नेकलेस ट्राई करें।
Image credits: torani Instagram
Hindi
ब्लैक-व्हाइट स्ट्राइप कॉटन साड़ी
हैंडलूम कॉटन की इस साड़ी में वर्टिकल स्ट्राइप्स बने हुए हैं। अगर आप कर्वी हैं, तो ये पैटर्न आपको स्लिम दिखाएगा। मिनिमल लुक के लिए बिना ज्यादा एक्सेसरी के साड़ी को स्टाइल करें।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्लैक साड़ी विद पिंक बॉर्डर
कॉटन फैब्रिक की इस साड़ी में डार्क बेस पर ट्रेडिशनल प्रिंट और ब्राइट बॉर्डर है। इवनिंग या स्कूल इवेंट के लिए परफेक्ट पीस है, जिसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ क्लासी लुक मिलेगा।
Image credits: balanvidya Instagram
Hindi
रेड लिनन कॉटन साड़ी
लिनन या कॉटन सॉलिड रेड कलर में आएगी, इसकी टेक्सचर्ड ब्लाउज इसे यूनिक लुक दे रही है। यह साड़ी सिंपल लेकिन एलिगेंट है, जिसे स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीक बन के साथ कैरी करें।