बच्चों के हाथ में टॉय या एनिमल वाली मेहंदी बहुत ही क्यूट लगती है। आप मेंहदी से छोटा सा एलीफेंट बनाकर इसके ऊपर स्टार और मून शेप बनाकर बच्चों के हाथ में छोटी मिनी मेहंदी लगाएं।
बच्चों के बैक हैंड साइड पर आप इस तरह से मेहंदी के डॉट बनाकर एक ग्रेप्स का बंच बनाकर भी प्यारी सी मेहंदी उसके हाथों पर लगाएं।
बिटिया की हथेली पर क्यूट सी मेहंदी लगाने के लिए एक स्माइली वाला एप्पल शेप का मेहंदी डिजाइन बनाएं। इसके आजू-बाजू डॉट और स्टार बनाकर मेहंदी को पूरा करें।
बैक हैंड साइड पर इस तरह की फिश शेप की मेहंदी भी बहुत ही क्यूट लगेगी। जिसमें मेहंदी के कोन से फिश डिजाइन बनाकर एक्वेरियम जैसा लुक दिया गया है।
बिटिया की हथेली पर आप क्यूट सा एक ओवल शेप का फ्रूट बॉक्स भी बना सकते हैं। जिसमें एक बास्केट बनाकर इसमें छोटे-छोटे फ्रूट्स की डिटेलिंग मेहंदी से की गई है।
बैक हैंड पर इस तरह की क्यूट सी पाइनएप्पल शेप की क्रिस-क्रॉस पैटर्न वाली मेहंदी भी आप बना सकते हैं। जिसमें आजू-बाजू डॉट लगाकर डिटेलिंग की गई है।
क्यूट सी बटरफ्लाई डिजाइन मेहंदी का रंग बहुत ही खूबसूरत आएगा। बिटिया इसे चाचू या मामू की शादी में लगाकर सबसे अलग लगेगी।
बच्चों की हथेली पर इस तरह की क्यूट किटी आप बना सकते हैं। इसमें एक बिल्ली का फेस सेंटर में बनाएं, आजू बाजू हार्ट शेप बनाएं। पोरों को फिल करके मेहंदी को पूरा करें।
बैक हैंड पर आप हाफ सर्कल मून बनाकर उसमें डिटेलिंग कर सकते हैं। उसको क्रिएटिव लुक देने के लिए एक क्यूट सा बनी बीच में बनाएं।