Hindi

Kritika Kamra के ये 7 ब्लाउज डिजाइन, साड़ी में मचा देंगे फैशन का बवाल

Hindi

कृतिका कामरा ने की दूसरी शादी

अदाकारा कृतिका कामरा ने गौरव कपूर से दूसरी शादी की है। 37 साल की अदाकारा फैशन में बवाल मचाती हैं, खासकर ब्लाउज डिजाइन। वो काफी यूनिक ब्लाउज पहनती हैं, जिसे आप भी कॉपी कर सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

फ्लोरल स्ट्रेप डीप नेक ब्लाउज

सॉफ्ट और मखमली एहसास के लिए आप लाइट शियरी साड़ी के साथ फ्लोरल स्ट्रेप ब्लाउज पहन सकती हैं। कृतिका ने पीच कलर के ब्लाउज का नेकलाइन काफी डीप रखा है और स्ट्रेप में फ्लावर पैच वर्क है।

Image credits: Instagram
Hindi

मिरर वर्क फ्रंट ब्रालेट और बैकलेस ब्लाउज

मिरर वर्क गोल्डन ब्रालेट ब्लाउज के साथ कृतिका ने लहंगा पेयर किया है, लेकिन आप इसे प्लेन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। बैकलेस लटकन ब्लाउज इसमें और भी चार-चांद लगा रहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

ब्रालेट ब्लाउड

शिफॉन साड़ी हो या फिर ट्रेडिशनल बनारसी साड़ी, अगर अपने लुक को मॉडर्न बनाना है, तो ब्रालेट ब्लाउज जरूर सिलवाएं। डीप वी नेक ब्रालेट ब्लाउज काफी गॉर्जियस लुक देता है।

Image credits: Instagram
Hindi

एंब्रॉयडरी और नेट वी यू नेक ब्लाउज

यू शेप में डीप नेक नेट ब्लाउज मल्टीकलर एंब्रॉयडरी और मिरर वर्क के साथ बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है। स्लीवलेस डिजाइन और बारीक कढ़ाई इसे फेस्टिव साड़ी के साथ परफेक्ट बनाती है।

Image credits: Instagram
Hindi

राउंड नेक फ्रंट ओपन बो नेक ब्लाउज

अगर आपको साड़ी के साथ कुछ यूनिक ब्लाउज ट्राई करना है, तो फिर इस डिजाइन को देख सकती हैं। कृतिका ने सिल्क सैटिन ब्लाउज पहना है, जिसका फ्रंट ओपन है और सिर्फ बो से इसे टाई किया गया है।

Image credits: Facebook- kritika kamra

Half Saree Photo: नवरात्रि से उगादी का फैशन मंत्र, साउथ इंडियन हाफ साड़ी डिजाइन

Gangaur Special Saree: इन 8 राजस्थानी गोटा पट्टी साड़ियों से मिलेगा रॉयल फेस्टिव लुक

Eid Hairstyle: शरारा हो या अनारकली, इन खूबसूरत हेयरस्टाइल से ईद पर मिलेगा चांद सा ग्लो

रद्दी में न बेचें बच्चों की पुरानी कॉपी, बनवाएं 6 क्रिएटिव क्राफ्ट