साड़ी-सूट में दिखेगा क्लास, ट्राई करें Janhvi Kapoor से 6 हेयरस्टाइल
Other Lifestyle Dec 24 2025
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
सिंपल चोटी विद सिल्वर एक्सेसरीज
अगर आप बेस्टी के संगीत में शामिल होने जा रही हैं, तो जाह्नवी की तरह लुक अपना सकती हैं। लहंगा या साड़ी के साथ सिंपल चोटी बनाएं और उसमें सिल्वर एक्सेसरीज जोड़ें।
Image credits: instagram
Hindi
हाई बन
साड़ी में अगर आपको शाही लुक चाहिए तो फिर जाह्नवी कपूर की तरह हाइनेक ब्लाउज के साथ बन रखें। फ्रंट से बालों को चिपकाते हुए हाई बन बनाएं। हैवी स्टड इयररिंग्स जोड़ें।
Image credits: instagram
Hindi
फ्रेंच चोटी विद फ्रंट हेयर ट्विस्ट
थोड़ा सा बबली लुक के लिए आप साड़ी के साथ फ्रेंच चोटी बनाएं। बालों को आगे से हल्का सा निकालें। साड़ी या सूट दोनों के साथ इस तरह का हेयरस्टाइल सुंदर लगता है।
Image credits: instagram
Hindi
फ्रेंच चोटी विद पर्ल एक्सेससरीज
लहंगा या साड़ी के साथ आप फ्रेंच चोटी को थोड़ा सा मैसी रखते हुए उसमें पिन के सहारे पर्ल को लगाएं। इस तरह की हेयरस्टाइल आपको प्रिसेस लुक देती है।
Image credits: instagram
Hindi
गजरा बन
बन के साथ गजरा कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल पर बहुत ही गॉर्जियस लुक देता है। साड़ी-लहंगा के साथ खासकर आप जाह्नवी के इस हेयर स्टाइल को रिक्रिएट कर सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
वेवी हेयरस्टाइल
अगर आपको बालों को साड़ी के साथ खुला रखना पसंद है, तो फिर लाइट कर्ल करते हुए उसे ओपन रखें। यह हेयरस्टाइल आपको जवां दिखाती है।