हाय गर्मी का फैशनेबल इलाज, समर के लिए 7 कूल हेयरस्टाइल
Other Lifestyle Apr 19 2026
Author: Anshika Tiwari Image Credits:instagram
Hindi
क्लासिक रेट्रो बन विद फ्लीक्स
गर्मियों में साड़ी हो या फिर फॉर्मल आउटफिट आप कृति सेनन जैसा क्लासिक रेट्रो बना सकती हैं। बालों को ऊपर की ओर खींचते हुए कर्ल बनाएं और फ्लीक्स निकालें। ये स्टाइलिश+सेसी लुक देगा।
Image credits: instagram
Hindi
ओपन कर्ल हेयर
बालों में ज्यादा वॉल्यूम नहीं है तो हेयर्स को फ्रंट से बांटते हुए हैवी कर्ल विद वेवी लुक दें। ये वेस्टर्न- एथनिक सभी पर प्यारा लगता है। आप चाहें तो लो पोनी भी सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
स्लीक ब्रेड वेवी हेयर
पसीना ज्यादा आता है तो रकुल सी फ्लैट फोरहेड स्लीक ब्रेड बनाएं। बालों को पीछे खींचते हुए ब्रेड बनाकर वेवी लुक दें। बाकि हेयर्स खुला छोड़ दें। इसे 10-15 मिनट में बनाया जा सकता है।
Image credits: instagram
Hindi
विंटेज बन हेयरस्टाइल
गर्मी से बचने और ग्लैमरस दिखने के लिए बैकलेस आउटफिट बेस्ट रहते हैं। इसके साथ आप क्लासिक-रेट्रो स्टाइल लो बन ट्राई करें। साथ में फेस फ्रेमिंग ट्रेंडिल्स लुक कंप्लीट करेंगी।
Image credits: instagram
Hindi
फ्लैट पफ विद कर्ल हेयर
छोटे बाल हो या बड़े फ्लैट पफ शानदार ऑप्शन है। हेयर्स को पीछे खींचते हुए सपाट पफ बना लें। ओपन हेयर को वेवी या कर्ल कर छोड़ दें। ये सूट और एथनिक वियर के लिए बेस्ट समर हेयरडो है।
Image credits: instagram
Hindi
स्लीक हाईपोनी टेल
ऑफिस हो या फिर नाइट पार्टी स्लीक हाईपोनी निराश नहीं करेगी। बालों को दो भागों में बांटते हुए पहले पोनी बनाकर हाई चोटी बांधे। इससे बेसिक पोनी भी वॉल्यूमिनियस और ग्लैमरस लगती है।
Image credits: instagram
Hindi
वेवी ओपन वॉल्युमिनियस हेयर
ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना पसंद नहीं है तो बालों को मिड पार्ट में बांटते हुए बॉटम कर्ल करें। ये सिंपल साड़ी, सोबर सूट के अलावा फॉर्मल आउटफिट पर खूब जंचती है।