घर में पड़े 20 रु के शीशे को भी आप एस्थेटिक लुक दे सकती हैं। एक कार्डबोर्ड में पसंदीदा पेंटिंग बनाएं और फिर शीशे को चिपका दें।
कांच का खाली जार घर में पड़ा है, तो उसमे रंगीन पेबल्स भरकर ऊपर अरोमा कैंडल भी जला सकते हैं। ऐसी सजावट अमीरों वाली फीलिंग देती है।
अगर आप टेबल फैन के परों को ब्राइट डिफरेंट कलर रंग देंगे या फिर उसमे कलाकारी करेंगे, तो यकीन मानिए आपका सिंपल कमरा भी चमकने लगेगा।
घर में पड़े बेकार टायर को ब्राइट कलर से रंग दें और फिर उसमे पेबल्स भरकर ऊपर पसंदीदा फूल के गमले रख दें। ये दिखने में काफी सोबर लुक देता है।
घर में कांच या फिर मैटल की पुरानी बॉटल को कबाड़ में इकट्ठा न रखें बल्कि उन्हें अपने फेवरेट रंग से सजाकर आर्टिफिशियल या रियल फ्लावर बंच लगा दें।
जींस पुरानी हो गई है, तो उसके पॉकेट वाले हिस्से को यूज कर आप कॉपी कवर बनाएं या फिर दीवार में टांग कर जरूरी सामान रख दें।
Pochampalli Saree: छोटे बच्चों के साथ भी आसानी से कैरी करें ये लाइटवेट पोचमपल्ली साड़ी
Kids Mehndi: बच्चों की मेहंदी, बुआ की शादी में भतीजी देखें खूबसूरत डिजाइन
Boho Braided Hairstyle: सादे कुर्ते में भी खूब जमेंगी 6 बोहो ब्रेडेड हेयरस्टाइल
6 प्लंजिंग ब्लाउज डिजाइन, पार्टी वियर में रूप लगेगा मस्ताना