क्रॉस हेयरस्टाइल बच्चों पर खिलती है। खुले बालों पर हेयर को दो सेक्शन में बांटकर क्रॉस बनाएं, नीचे की तरफ बबल पोनीटल सेसी लग रहा है। आप इसे येलो बो के साथ खूबसूरत बना सकती है।
बेटी की बाल बड़े हैं तो उन्हें बीच से बांटते हुए रबर बैंड लगाएं। फ्रंट से हेयर्स को क्रॉस बनाकर पीछे पिनअप करें। साथ में कलरफुल रबर बैंड्स बहुत की कूल फंकी लुक देंगे।
आप कुछ यूनिक ढूंढ रही हैं तो ये स्टाइल बेस्ट है। बालों को साइड रखते हुए ट्विस्ट है, बालों में हेयर ग्लिटर का यूज है। किनारों पर छोटे-छोटे बन्स क्यूट और बैलेंस्ड लुक दे रहे हैं।
साइड पार्टिंग में ये हेयडो बेस्ट है। बालों को एक किनारे ले जाते हुए कई सेक्शन में बाटा है। फ्रंट में क्रॉस रिब्ड ट्विस्टेड है, तो किनारों पर कर्ल। ऐसी हेयरडो मीडियम लेंथ पर खिलेगी।
यह क्लीन और बोल्ड हेयरस्टाइल है। इसमें बालों को पीछे खींचते हुए फोरहेड के पास स्क्वायर सेक्शन हैं, जिन्हें कलरफुल ग्रिड से सजाते हुए पोनी बनाई है। इसे स्पेशल व्हाइट बो बना रहा है।
बालों को रबर बैंड से सजाते हुए किसक्रॉस बनाई है,जिसे बनाना काफी ज्यादा मजेदार है। इसे पोनीटेल से कनेक्ट करते हुए यूनिक बनाया है। शॉर्ट ड्रेस के साथ इसे विकल्प बनाया जा सकता है।
ये हेयरडो बनाने के लिए फ्रंट से हेयर को छोटे-छोटे पार्ट में बांटकर टिक-टिक लगाएं और उसे पीछे से क्रॉस साइड ले जाकर चोटी से कनेक्ट कर दें। ये बो या कलरफुल रबरबैंड संग स्टाइल करें।