Hindi

दुर्गा अष्टमी पर सोलह श्रृंगार, बंगाली आलता से सजाएं सुहाग के पांव

Hindi

पैर में आलता डिजाइन

महाअष्टमी पर सुहागिन महिलाएं लगाएं चेकर्ड पैटर्न आलता डिजाइन। इसमें पैरों के उंगलियों से नीचे तक बारीक जाल बनाया जा सकता है। झूमर जैसी बॉर्डर इसे मॉडर्न-क्लीन लुक देती है।

Image credits: pooja2w.w@instagram
Hindi

कमल महावर डिजाइन

चौड़े पैरों पर आलता की ये डिजाइन कमाल लगेगी। इसमें पंजों के चारों ओर कमल के फूल की सुंदर बेल बनाई जाती है। जबकि उंगलियों को रंगकर बंगाली ब्राइड जैसा लुक दे सकती हैं।

Image credits: pooja2w.w@instagram
Hindi

रंग की डिजाइन

पैरों की बीच में मंडला आर्ट पैटर्न पर चक्र बनाया जाता है। वहीं, उंगलियों की पोरों को कैप की तरह रंगा गया है। ये डिजाइन बारीक पत्ती वाली है, जिसे आप 10-15 मिनट में लगा सकती हैं।

Image credits: pooja2w.w@instagram
Hindi

बंगाली आलता न्यू डिजाइन

बंगाली आलता की ये क्लासी डिजाइन है। इसमें पैरों को आलता से सजाते हुए किनारों पर सफेद रंग का इसतेमाल किया है, जो पांव की खूबसूरती और ज्यादा निखार रहा है। आप भी इसे ट्राय कर सकती है।

Image credits: pooja2w.w@instagram
Hindi

ट्रेडिशनल आलता डिजाइन फोटो

अर्ध पुष्प आलता डिजाइन उंगलियों से होकर पंजे तक जाता है। यह डिजाइन काफी सरल है लेकिन लाल गरा रंग इसे आकर्षक बना रहा है। आप पैरों को यूनिक और स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो इसे चुनें।

Image credits: pooja2w.w@instagram
Hindi

गोल बिंदी आलता डिजाइन

महावर की यह सबसे सरल डिजाइन है। इसमें पैरों के बीच में बड़ा सा गोला बनाते हुए उंगलियों के पास सीधी रेखा खींची जाती है। आप सादगी पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं।

Image credits: pooja2w.w@instagram
Hindi

फ्लोरल मोटिफ बंगाली आलता महावर

इस महावर डिजाइन में उंगलियों के नीचे गुलाब के फूल और बारीक लताएं बनाए गए हैं। वहीं बेल के साथ छोटे-छोटे स्ट्रिंग्स इसे राजसी लुक देती है। महाअष्टमी पर आप भी ऐसा ही कुछ लगा सकती है।

Image credits: pooja2w.w@instagram

Spice Box: 20 साल से ज्यादा चलेंगी स्टील मसालदानी, 1 हजार के अंदर 6 ऑप्शन

अन्नप्राशन में लगें अलग, पहनें 7 चंदेरी सलवार कमीज डिजाइन

दीवार में बिना कील-ड्रिल के करें मेकओवर, ये Glue Wall Paneling Design देंगे मॉडर्न लुक

Cute Table Lamps: कम बजट में स्टडी+बेडरूम मेकओवर, 250 RS में खरीदें 8 क्यूट टेबल लैंप