पुरानी जूलरी से नया कमाल, 5 स्टेप्स में रेडी करें ट्रेंडी जूलरी ब्लाउज
Other Lifestyle Mar 12 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:chat GPT and instagram
Hindi
पुरानी जूलरी को अलग-अलग करें
सबसे पहले घर में मौजूद टूटी या पुरानी जूलरी को इकट्ठा करें। झुमके, चेन, पेंडेंट, मोती या स्टोन वाले पीस अलग रखें। ऐसे पीस चुनें जो ब्लाउज पर सजाने में जचे और बहुत भारी भी न हों।
Image credits: instagram shriparamanijewels
Hindi
पुरानी जूलरी से बनाएं जूलरी ब्लाउज
आजकल फैशन में DIY और अपसाइक्लिंग ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपके पास टूटी हुई या पुरानी जूलरी पड़ी है- तो उसे फेंकने बजाए ट्रेंडी जूलरी ब्लाउज तैयार कर सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्लाउज डिजाइन तय करें
अब ब्लाउज का पैटर्न तय करें। जूलरी ब्लाउज में बैक नेक, स्लीव्स या फ्रंट नेकलाइन पर जूलरी सजाई जाती है। पहले कागज पर डिजाइन बनाकर देखें कि कौन-सी जूलरी कहाँ लगेगी।
Image credits: instagram abujanisandeepkhosla
Hindi
जूलरी को सही आकार में तैयार करें
अगर चेन लंबी है तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में काट लें। झुमकों या पेंडेंट के हुक निकालकर उन्हें फ्लैट बना लें ताकि ब्लाउज पर आसानी से सिलाई हो सके।
Image credits: instagram
Hindi
ब्लाउज पर जूलरी सिलें या चिपकाएं
अब चुने हुए डिजाइन के अनुसार जूलरी को ब्लाउज पर सिलाई या फैब्रिक ग्लू से फिक्स करें। कोशिश करें कि स्टोन और मोती अच्छी तरह सेट हों ताकि पहनते समय निकलें नहीं।
Image credits: instagram filmyselfies.official
Hindi
फाइनल स्टाइलिंग और फिनिशिंग
आखिर में ब्लाउज को ट्राई करके देखें। जरूरत हो तो किनारों पर छोटे मोती या बीड्स लगाकर फिनिशिंग दें। इसे साड़ी या लहंगे के साथ पहनें-आपका DIY जूलरी ब्लाउज बिल्कुल डिजाइनर पीस लगेगा।