होली में चढ़ गया है पक्का रंग, इन 5 हैक्स से होंगे चुटकियों में क्लीन
Other Lifestyle Mar 06 2025
Author: Chanchal Thakur Image Credits:Freepik
Hindi
कैसे करें चहरे से होली के रंग को साफ
होली खेलने में तो बहुत मजा आता है, लेकिन कई बार त्वचा में पक्का रंग भी लग जाता है। पक्का रंग को छुड़ाना मुश्किल होता है, इसलिए हम आपके साथ इसे साफ करने के कुछ हैक्स शेयर करेंगे।
Image credits: Freepik
Hindi
बेसन और दही का स्क्रब लगाएं
2 चम्मच बेसन, गुलाब जल और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।
इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।
यह डेड स्किन हटाने के साथ रंग को भी हल्का कर देगा।
Image credits: Freepik
Hindi
नारियल तेल और रूई से करें सफाई
रूई में थोड़ा नारियल तेल लें और धीरे-धीरे रंग वाले हिस्से पर मसाज करें।
कुछ देर बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें और गुनगुने पानी से धो लें।
रंग हटाने के साथ-साथ त्वचा को पोषण भी देता है।
Image credits: Freepik
Hindi
बालों से रंग हटाने के लिए दही और सिरका
2 चम्मच दही और 1 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट बाद शैंपू कर लें।
यह रंग हटाने के साथ-साथ बालों को सॉफ्ट भी बनाएगा।
Image credits: Freepik
Hindi
नींबू और शहद का कमाल
1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं।
इसे रंग लगे हिस्सों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
नींबू रंग हल्का करता है, और शहद त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है।
Image credits: Freepik
Hindi
दूध और एलोवेरा जेल से करें त्वचा को सॉफ्ट
2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
इसे कॉटन पैड से रंग वाली जगह पर लगाएं और धीरे-धीरे साफ करें।
यह स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ रंग हटाने में मदद करता है।