हाईलाइटर को आईज पर लगाएं, 4 ट्रिक से मेकअप लगेगा Pro-Level
Other Lifestyle Feb 09 2026
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:instagram
Hindi
आई मेकअप में हाईलाइटर यूज
हाईलाइटर सिर्फ चीकबोन्स पर नहीं आंखों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपका पूरा आई मेकअप (Eye Makeup) प्रोफेशनल दिख सकता है। जानें प्रो-लेवल फिनिश 4 आसान ट्रिक्स।
Image credits: Pinterest
Hindi
इनर कॉर्नर को ब्राइट करें
आंखों के इनर कॉर्नर पर हल्का हाईलाइटर लगाने से आंखें खुली और फ्रेश लगती हैं। छोटे ब्रश या उंगली से थोड़ा प्रोडक्ट लगाएं और ब्लेंड करे। यह ट्रिक थकी आंखों को इंस्टेंट लिफ्ट देती है।
Image credits: Pinterest
Hindi
ब्राउ बोन पर हल्की शाइन
भौंहों के ठीक नीचे ब्राउ बोन (Brow Bone) पर हाईलाइटर लगाने से आई लुक क्लीन और शार्प लगता है। ध्यान रखें ज्यादा प्रोडक्ट न लें, सिर्फ हल्की चमक ही प्रोफेशनल इफेक्ट देती है।
Image credits: Pinterest
Hindi
आईलिड के सेंटर में टैप करें
अगर आप आईशैडो लगा रही हैं तो आईलिड के बीच में थोड़ा हाईलाइटर टैप करें। यह आंखों को 3D इफेक्ट देता है और मेकअप ज्यादा डाइमेंशनल दिखता है बिल्कुल मेकअप आर्टिस्ट स्टाइल जैसा।
Image credits: Pinterest
Hindi
क्यूपिड लिफ्ट इफेक्ट
लोअर लैश लाइन के नीचे हल्का हाईलाइटर लगाने से आंखें बड़ी और ब्राइट दिखती हैं। इसे बहुत हल्के हाथ से ब्लेंड करें ताकि शाइन नैचुरल लगे।
Image credits: pinterest
Hindi
हाईलाइटर जरूरी टिप्स
स्किन टोन के हिसाब से शेड चुनें
ज्यादा शिमर से बचें, कम प्रोडक्ट बेहतर है
अच्छी तरह ब्लेंड करें
डे टाइम में सॉफ्ट फिनिश और नाइट लुक में थोड़ा ज्यादा ग्लो रखें