Hindi

लंबी गर्दन पर फ्लॉन्ट करें स्लीक, स्पाइरल और सैसी स्नेक नेकलेस

Hindi

स्नेक नेकलेस की खासियत

स्नेक नेकलेस सांप की स्किन की तरह ही चिकने और स्लीक होते हैं, जो पहनने पर बहुत ही एलिगेंट और यूनिक लुक देते हैं। आप इस तरह से गोल्ड बेस में स्नेक नेकलेस चुन सकते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

स्पाइरल पैटर्न स्नेक नेकलेस

अगर आपकी गर्दन लंबी है और आप इसे कवर करना चाहते हैं, तो इस तरीके का सर्पिले आकार का लंबा सा नेकलेस चुन सकते हैं। जिसमें ऊपर की तरफ सांप का फेस भी बना हुआ है।

Image credits: Pinetrest
Hindi

स्नेक पैटर्न चेन

आजकल स्नेक पैटर्न चेन भी काफी ट्रेंड में है, जो स्लीक और चपटी होती है और इसे सांप के जैसा आकार दिया रहता है। बीच में एक ग्रीन कलर का स्टोन पेंडेंट भी लगा है।

Image credits: Instagram
Hindi

स्नेक पेंडेंट डिजाइन

अगर आपके पास सिंपल सी चेन पड़ी है, तो आप इस तरीके का स्नेक शेप का अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न का स्नेक पेंडेंट भी ले सकते हैं। गोल्ड बेस में डायमंड की डिटेलिंग इसके ऊपर की गई है।

Image credits: Instagram
Hindi

डबल स्नेक पेंडेंट

अगर आप यूनिक और ट्रेंडी लुक चाहते हैं, तो किसी वेस्टर्न आउटफिट पर इस तरह का ब्लैक रोप से जड़ा हुआ गोल्ड प्लेटेड नेकलेस पहन सकती हैं। जिसमें दोनों साइड से सांप का फेस बना हुआ है।

Image credits: Pinetrest
Hindi

सिंपल गोल्ड स्नेक नेकलेस

एलिगेंट लुक के लिए आप इस तरीके का स्लीक स्नेक नेकलेस पहन सकती हैं, जिसमें एक चेन दी हुई है। साथ में इसे अटैच करने के लिए सांप का फेस है। आप इसके अकॉर्डिंग चेन को एडजस्ट भी करें।

Image credits: Instagram
Hindi

डायमंड स्नेक नेकलेस

अगर आप हैवी नेकलेस की तलाश में है, तो इस तरह से डायमंड डिटेलिंग किया हुआ स्नेक नेकलेस चुन सकती हैं। ये चोकर सेट जैसा लुक देगा, जिसमें सांप के फेस पर स्टोन भी सजे हुए हैं। 

Image credits: Pinetrest

शीशे वाली चूड़ी की 5 फैंसी डिजाइन, चमक और खनखन संग बढ़ाएं सुहाग का मान

250Rs गोल्ड प्लेटिंग बैंगल, डेली रफ यूज के लिए शाइनी 7 डिजाइन

ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच! डेली वियर के लिए ये 5 बिछिया हैं परफेक्ट

Colorful Stone Bichiya: सिर्फ सिल्वर नहीं, कलरफुल स्टोन बिछिया के 6 डिजाइन आएंगे पसंद