Hindi

बेबी गर्ल के बर्थडे पर दें कुछ खास, 8 क्यूट चांदी हथफूल डिजाइन

Hindi

बेबी गर्ल के लिए चांदी हथफूल

1 साल से 5 साल तक की बेबी गर्ल के बर्थडे के लिए खास गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो चांदी की हथफूल एक परफेक्ट ऑप्शन है। भरे हाथों वाले हथफूल के साथ देखें 8 स्टाइलिश चांदी हथफूल डिजाइन।

Image credits: Instagram
Hindi

सिंपल चेन स्टाइल हथफूल

पहला डिजाइन है सिंपल चेन स्टाइल हथफूल। हल्की चांदी की चेन और छोटे ब्लैक स्लाइलिश मोती इसे बेहद क्यूट बनाते हैं। डेली वियर के लिए भी ये डिजाइन काफी आरामदायक रहता है।

Image credits: Instagram
Hindi

नजरिया पैटर्न हथफूल डिजाइन

दूसरा डिजाइन नजरिया पैटर्न वाला है। छोटे-छोटे ब्लैक और सिल्वरी मोती की कारीगरी से बना ये नजरिया हथफूल बेबी गर्ल के हाथ में बेहद प्यारा लगता है और फोटोज में भी बहुत सुंदर दिखता है।

Image credits: Instagram
Hindi

गोल्ड बेबी हथफूल डिजाइन

सिल्वर के अलावा चाहें तो गोल्ड बेबी हथफूल डिजाइन भी ट्राई कर सकते हैं। चेन के साथ मिडिल में ओम और चारों तरफ स्टोन बेटी के हाथों में बेहद क्यूट लगेगा।

Image credits: Instagram
Hindi

चांदी और बड़े काले मोती कॉम्बिनेशन वाला हथफूल

चांदी के साथ थोड़े बड़े काले मोती कॉम्बिनेशन वाला यह हथफूल डिजाइन बेहद खास है। इसे खासतौर पर नजर से बचाने के लिए पसंद किया जाता है और ट्रेडिशनल लुक भी देता है।

Image credits: Instagram
Hindi

ईविल आई हथफूल डिजाइन

ईविल आई वाला यह चांदी हथफूल डिजाइन आप अपने अनुसार कस्टमाइज भी करा सकते हैं। इसमें बेबी के नाम का पहला अक्षर बनवाया जा सकता है, जिससे गिफ्ट और भी पर्सनल और यादगार बन जाता है।

Image credits: Instagram
Hindi

ओम पेंडेंट वाला चांदी हथफूल डिजाइन

ओम डिजाइन वाला यह हथफूल भी बेहद खास है, जिसे आप अपने कल्चर, पसंद के अनुसार कस्टमाइज करा सकते हैं। बर्थडे गिफ्ट के लिए ये डिजाइन काफी ट्रेंडी और खास माना जाता है।

Image credits: Instagram
Hindi

बेबी गर्ल की पसंद से भी कस्टमाइज करा सकते हैं हथफूल पेंडेंट डिजाइन

हथफूल के इस डिजाइन में कलाई के बीच वाले पेंडेंट में ओम और फिंगर रिंग पेंडेंट में स्टार, बटरफ्लाई या बेबी गर्ल की पसंद का कुछ डिजाइन भी कस्टमाइज करा सकते हैं।

Image credits: Instagram

सुनहरे बिछिया की 10 फैंसी डिजाइन, गोल्डन शाइन से बढ़ेगी सुहाग की शान

Multicolor Hoop Nose Ring: खूब सारे रंगों वाली 6 नोज रिंग, चेहरे को देंगी नूरानी चमक

Gold नहीं Faux का जमाना, करोड़पति फील देंगे 300रु वाले 7 इयररिंग

लटकन इयररिंग्स की फैंसी डिजाइन, लटकते-झटकते बढ़ाएंगी कानों की शाइन