छोटी बच्चियों के लिए पायल (Anklet) यूनिक एक्सेसरी है। आप अंडर-5 बेबी गर्ल के लिए प्यारी और हल्की पायल ढूंढ रही हैं, तो 10 सिल्वर घुंघरू कड़ा एंकलेट डिजाइन अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
यह सबसे क्लासिक डिजाइन है जिसमें पतली सिल्वर कड़ी के साथ छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं। यह डिजाइन हल्का और आरामदायक होता है, इसलिए छोटे बच्चों के लिए अच्छा रहता है।
इस पायल में सिल्वर के साथ कटवर्क वाला डिजाइन बनाया जाता है। बीड्स और घुंघरू का कॉम्बिनेशन कड़ा पायल को काफी अट्रैक्टिव बना देता है।
इस डिजाइन में सिल्वर कड़ी को हल्का ट्विस्ट देकर रुद्राक्ष लगाया जाता है। इसके साथ छोटे घुंघरू लगे होते हैं जो पायल को सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक देते हैं।
घुंघरू डिजाइन वाली एडजस्टेबल सिल्वर पायल बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय होती है। इसमें छोटे हार्ट पैटर्न के साथ हल्के घुंघरू लगे होते हैं जो इसे क्यूट लुक देते हैं।
ब्लैक बीड्स सिल्वर एंकलेट डिजाइन बच्चों के लिए बहुत ट्रेंडी मानी जाती है। इसमें छोटे काले मोती चार्म और घुंघरू लगे होते हैं जो बेबी गर्ल के पैरों में बहुत प्यारे लगते हैं।
कड़ा पायल में छोटे फूल के डिजाइन के साथ घुंघरू लगाए जाते हैं। यह डिजाइन बेबी गर्ल के पैरों में बहुत प्यारा लगता है और फेस्टिव मौकों के लिए भी अच्छा विकल्प है।
इस पायल में बेल या पत्तियों का पैटर्न बना होता है और बीच-बीच में घुंघरू लगाए जाते हैं। यह राउंथ शेप बेल घुंघरू पायल डिजाइन पारंपरिक लुक के लिए अच्छा माना जाता है।
यह डिजाइन पतले बेस पर बनता है। जिसमें छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं। यह हल्की और आरामदायक पायल डेली वियर के लिए अच्छी रहती है। मिनी प्लेन घुंघरू पायल आप जरूर ट्राय करें।
छोटी बच्चियों के लिए पायल में आप ऐसी मल्टी घुंघरू सिल्वर एंकलेट पायल भी ले सकती है। इसमें चौड़ा सिल्वर कड़ा बेस होता है और चलने पर खूब मधुर आवाज आती है।