एंकलेट को हिंदी में क्या कहते हैं? जूलरी लवर भी होंगे कनफ्यूज
jewellery Apr 06 2026
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:Gemini AI
Hindi
anklet को हिंदी में क्या कहते हैं
बहुत लोग anklet को हिंदी में क्या कहते हैं यह सही से नहीं जानते। अक्सर पायल और पाजेब को एक जैसा समझ लिया जाता है। जानें एंकलेट का हिंदी नाम क्या है?
Image credits: shop.rajan instagram
Hindi
एंकलेट का हिंदी नाम
हिंदी में anklet को सबसे साधारण और सही शब्द पायल कहा जाता है। यह सबसे जाना-पहचाना और हर घर में इस्तेमाल होने वाला नाम है। ये पैर में पहनने वाली धातु की चेन होती है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पाजेब - ट्रेडिशनल डिजाइन का नाम
पाजेब को लोग कई बार पायल समझ लेते हैं, जबकि पाजेब आकार में थोड़ी चौड़ी, भारी और सजावटी होती है। यह दुल्हनें, त्योहार या बड़े अवसरों पर पहनती हैं।
Image credits: gold_jewellerskj Instagram
Hindi
झांझर— घुंघरू वाली एंकलेट
अगर पायल में छोटे-छोटे घुंघरू लगे हों और चलने पर मधुर आवाज आए, तो उसे झांझर या झंकार पायल कहते हैं। ये हैवी एथनिक लुक के लिए बेस्ट रहती है।
Image credits: Pinterest and Chat gpt
Hindi
कड़ा पायल क्या है?
यह नाम खासकर बेबी गर्ल के लिए उपयोग होता है। गोलाई में कड़ा जैसा बैंड जो पैर में ढीला-सा पहनाया जाता है, उसे कड़ा पायल कहा जाता है।
Image credits: Instagram@silver_store_matapayals
Hindi
मॉडर्न एंकलेट चेन पायल
आजकल जो पतली-पतली गोल्ड/सिल्वर चेन वाली एंकलेट चल रही हैं, उन्हें हिंदी में चेन पायल कहा जाता है। ये स्टर्लिंग सिल्वर ऑफिस और वेस्टर्न आउटफिट में भी मैच हो जाती है।
Image credits: Jewelleryshopper@instagram
Hindi
एंकलेट के कुल हिंदी नाम?
आप इस लिस्ट को याद रखें, ये 100% सही और उपयोग में आने वाले नाम हैं।
1. पायल – सबसे कॉमन
2. पाजेब
3. झांझर / झंकार पायल
4. कड़ा पायल
5. चेन पायल
Image credits: Jewelleryshopper@instagram
Hindi
एंकलेट के हिंदी नाम
स्टाइल और डिजाइन के हिसाब से एंकलेट के कई अलग-अलग सही नाम हैं। अब आपकी ड्रेसिंग, शॉपिंग या कोई भी चर्चा हो, तो आप सही हिंदी शब्द आसानी से बोल पाएंगी।