2 ग्राम गोल्ड क्लासिक कुंडल, डेली वियर के लिए मैरिड वूमेन करें ट्राई
jewellery Apr 18 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
2 ग्राम गोल्ड इयररिंग्स डिजाइन
डेली वियर के लिए हैवी कुंडल की जगह लाइटवेट और ड्यूरेबल इयररिंग्स परफेक्ट चॉइस होगी। आप 1-1 ग्राम के दो कुंडल डेली वियर के लिए लें। जिसमें छोटी सी गोल्ड की झुमकी हैंगिंग दी गई है।
Image credits: Pinterest
Hindi
लीफ डिजाइन इयररिंग्स
इस तरह से गोल्ड बेस में लीफ डिजाइन और हैंगिंग वाला पैटर्न भी आप डेली वियर के लिए चुन सकती हैं। ये आसानी से 1.5 से 2 ग्राम में बन जाएगा।
Image credits: Pinterest
Hindi
फ्लोरल डिजाइन कुंडल
क्यूट से रोज पैटर्न के कुंडल डेली वियर में आपको सबसे अलग और प्यारा लुक देंगे। जिसमें गोल्ड से ही फ्लावर बना है। इसके नीचे लीफ देकर नीचे एक घुंघरू भी दिया हुआ है।
Image credits: Instagram
Hindi
पान शेप कुंडल डिजाइन
अगर आप स्टड पैटर्न कुंडल की तलाश में है, तो इस तरह का पान शेप का डिजाइन खरीद सकती हैं। जिसमें बीच में अमेरिकन डायमंड की डिटेलिंग भी की गई है। आप इसमें लीफ पैटर्न भी चुनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
मीनाकारी वर्क कुंडल डिजाइन
2 ग्राम गोल्ड में आप मीनाकारी वर्क किए हुए कुंडल भी चुन सकती हैं। जिसमें डबल लेयर राउंड सर्किल में छोटे-छोटे डायमंड लगे है और बीच में रूबी स्टोन से फ्लोरल डिजाइन है।
Image credits: Pinterest
Hindi
डक पैटर्न इयररिंग्स डिजाइन
डेली वियर के लिए इस तरह से डक के शेप के सॉलिड गोल्ड इयररिंग्स भी आप चुन सकती हैं, जो ड्यूरेबल तो होंगे ही साथ ही आपको बहुत यूनिक लुक भी देंगे।
Image credits: Instagram
Hindi
टेंपल ज्वेलरी इयररिंग्स डिजाइन
टेंपल ज्वेलरी डल गोल्ड में रस्टिक लुक देती है। डेली वियर में आप इस तरह से कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी मां के डिजाइन के सॉलिड गोल्ड इयररिंग्स खरीदें।
Image credits: Pinterest
Hindi
बाली डिजाइन कुंडल
इस तरह के कुंडल पहनने पर बाली जैसा लुक देते हैं, लेकिन ये हाफ सर्कल होते हैं इसलिए इसे लाइटवेट में आसानी से 2 ग्राम में इसे बनवाया जा सकता है।