1 पीस कड़ा देगा लुक बड़ा ! सिंगल हैंड बैंगल के 7 फैंसी डिजाइन
jewellery Apr 30 2026
Author: Anshika Tiwari Image Credits:instagram
Hindi
प्लेन साड़ी संग पचेली कड़ा
दोनों हाथों में चूड़ी-कंगन पहनने का जमाना चला गया। अगर आप प्लेन साड़ी विद हैवी ब्लाउज पहन रही हैं तो सिंगल हैंड पचेली कड़ा वियर करें,ये ओवर ऑल लुक बैलेंस करते हुए क्लासी वाइब देगा।
Image credits: instagram
Hindi
गोल्डन चूड़ी सेट
लहंगा के साथ डबल चूड़ी ओवर लुक लगती हैं। आप अलाया एफ सा लुक रीक्रिएट करते हुए वन हैंड गोल्डन चूड़ विद बैंगल चुनें। जरकन से ग्लास पर 300रु में इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
Image credits: instagram
Hindi
स्लीक डायमंड कड़ा
वर्किंग वुमन है तो ज्यादा हैवी या भारी कड़ा छोड़ सिंगल हैंड स्लीक डायमंड कड़े बनवाएं। AD वर्क पर ये 30-40k तक खरीदे जा सकते हैं। हीरे का बजट नहीं है तो स्टोन भी काम चला सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
मेटेलिक कड़ा सेट
शरारा सेट से सलवार सूट तक आमना शरीफ जैसे मेटेलिक कड़ा सेट फंकी चार्म देंगे। एक्ट्रेस ने एंटिक बैंगल्स को प्लास्टिक चूड़ियों संग स्टाइल किया है जो बहुत ही ब्यूटीफुल वाइब दे रहे हैं।
Image credits: instagram
Hindi
स्टोन वर्क बैंगल ब्रेसलेट
मिनिमल बट मैजिकल दिखने की चाहत हैं तो आप सीक्वेन नेट एंब्रॉयडरी साड़ी पर स्टोन बैंगल ब्रेसलेट चुनें। गोल्ड-डायमंड पर बनवाना लंबा खर्चा है। आप 500रु में ड्यूप डिजाइन चुन सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
कुंदन स्टोन बैंगल
टिश्यू सिल्क साड़ी को रॉयल वाइब देते हुए श्रीलीला ने वन हैंड कुंदन स्टोन सिंगल कड़ा पहना है। अगर आप भी महारानी फील चाहती हैं तो ऐसा लुक रीक्रिएट करें।
Image credits: instagram
Hindi
रजवाड़ी कड़ा चूड़ी सेट
साटन साड़ी विद हैवी ब्लाउज के साथ वन हैंड मल्टीकलर रजवाड़ी कड़ा चूड़ी सेट खरीदें, जो न केवल स्टाइलिश लगता है बल्कि डीवा लुक देता है। आप ऑनलाइन-ऑफलाइन 300रु तक इसे खरीद सकती हैं।