Hindi

इस ट्रिक से बनाएं शकरकंद पराठा, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी फिट

Hindi

शकरकंद का सीजन

सर्दी का मौसम शकरकंद का होता है। भुने हुए शकरकंद तो खूब खाएंगे, क्यों ना इसका पराठा बनाया जाए।

Image credits: Getty
Hindi

शकरकंद पराठा हेल्दी भी और टेस्टी भी

शकरकंद पराठा हेल्दी भी होत है और टेस्टी भी। हालांकि इसे बनाना थोड़ा ट्रिकी होता है। तो चलिए बताते हैं, इसे कैसे बनाना है।

Image credits: Gemini AI
Hindi

शकरकंद पराठा बनाने की सामग्री

2 मीडियम शकरकंद

आटा

बारीक कटी हरी मिर्च

½ चम्मच कद्दूकस अदरक

2 टेबलस्पून क्रम्बल पनीर

½ चम्मच जीरा

½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ चम्मच गरम मसाला

नमक स्वादानुसार

घी या तेल, सेंकने के लिए

Image credits: Getty
Hindi

पराठा बनाने की विधि

सबसे पहले शकरकंद को अच्छे से धो लें, अब इसे उबाले। ठंडा होने पर इसे छीलकर अच्छे से मैश कर लें।

Image credits: Getty
Hindi

आटा गूंथे

एक बाउल में शकरकंद, आटा, नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। फिर पनीर डालें और इसे अच्छे से गूंध लें।

Image credits: youtube
Hindi

आटा 10 मिनट सेट होने के लिए रखें

आटा नरम और स्मूद होना चाहिए, चिपचिपा नहीं। जरूरत पड़े तो थोड़ा सूखा आटा छिड़क सकते हैं। आटा तैयार होने के बाद ढककर 10 मिनट के लिए रख दें।

Image credits: youtube
Hindi

आटा को हल्के हाथों से बेलें

अब आटे की बराबर लोइयां बना लें। हर लोई को सूखे आटे में लपेटकर हल्का सा दबाएं और धीरे-धीरे गोल पराठा बेलें। ज्यादा जोर न लगाएं क्योंकि आटा सॉफ्ट होता है।

Image credits: Instagram@thekapoors_kitchen
Hindi

रोटी को सेंके

मीडियम आंच पर तवा गरम करें। पराठा डालें और बुलबुले आने पर पलट दें। थोड़ा घी या तेल लगाएं और सुनहरे धब्बे आने तक सेंकें। दूसरी तरफ भी घी लगाकर अच्छे से सेंक लें।

Image credits: freepik

सरसो का साग बच्चे भी करेंगे खाना पसंद, इन 5 ट्रिक का करें इस्तेमाल

नए चावल से बनाएं ये छत्तीसगढ़ी रेसिपी, खाने वाले हर साल करेंगे इंतजार

पिस्ता कोल्ड कॉफी से लेकर बकलावा तक, 5 फूड्स 2025 में मचाई धूम

थट्टे से लेकर पौडी तक साल 2025 में लोगों को पसंद आई ये 7 इडली