Hindi

सेवइयां छोड़ इससे बनाएं दुबई का फेमस कुनाफा, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

Hindi

दुबई का फेमस कुनाफा अब घर पर

दुबई और मिडल ईस्ट में कुनाफा मिठाई खूब बनाई जाती है। इसे आमतौर पर कदायफ पेस्ट्री से बनाया जाता है, लेकिन आप घर में मौजूद सेवई से भी बिल्कुल कुनाफा तैयार करें।

Image credits: Getty
Hindi

सेवई से कुनाफा बनाने की सामग्री

पतली सेवई-2 कप, मक्खन या घी-4 बड़े चम्मच, मोजेरेला चीज-1 कप, दूध-2 बड़े चम्मच, चीनी-1 कप, पानी-½ कप, इलायची पाउडर-½ चम्मच, गुलाब जल-½ चम्मच, पिस्ता-2 बड़े चम्मच।

Image credits: Getty
Hindi

सेवई से कुनाफा बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर 4–5 मिनट तक उबालें। जब हल्की चाशनी बन जाए तो उसमें इलायची पाउडर और गुलाब जल डाल दें। गैस बंद करके चाशनी को ठंडा होने दें।

Image credits: Getty
Hindi

सेवई तैयार करें

सेवई को हाथ से थोड़ा छोटा तोड़ लें। अब इसमें पिघला हुआ मक्खन या घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि सेवई अच्छी तरह कोट हो जाए।

Image credits: Getty
Hindi

कुनाफा बेस बनाएं

एक पैन या केक टिन में आधी सेवई फैलाएं। इसके ऊपर मोजेरेला चीजा और थोड़ा दूध डालें। क्रीम चीज या रिकोटा चीज भी मिला सकते हैं। अब बची हुई सेवई चीज के ऊपर फैलाकर हल्के हाथ से दबा दें।

Image credits: Getty
Hindi

कुनाफा को पकाएं

कुनाफा को धीमी आंच पर ढककर 8–10 मिनट तक पकाएं। जब नीचे की लेयर क्रिस्पी हो जाए। प्लेट की मदद से पलटकर दूसरी तरफ भी 4–5 मिनट पकाएं। आप इसे 10 मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

कुनाफा में चाशनी डालें

अब तैयार कुनाफा पर ठंडी चाशनी डालें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालकर सजाएं। कुनाफा को हल्का गर्म ही परोसें। इससे पिघला हुआ चीज बाहर निकलेगा, जो इसका असली स्वाद बढ़ा देता है।

Image credits: Pinterest

गुड़ी पड़वा पर घर में घोलें महाराष्ट्रीयन स्वाद, बनाएं ये 8 ट्रेडिशनल रेसिपी

Women’s Day Cake Recipe: 30 मिनट में बनाएं हेल्दी आटा केक, मैदा वाला केक भूल जाएंगे आप

Irani Chai Recipe: गाढ़ी-मलाईदार ईरानी चाय, घर में कैसे बनाएं, देखें क्विक रेसिपी

दुबई का फेमस बकलावा अब घर पर,सिर्फ 3 चीजों से बनाएं रिच लेयर्ड मिठाई