दीपिका कक्कड़ की ननद पर LPG सिलेंडर की मार, बंद कर रही हैं ये काम
Entertainment Mar 31 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
शोएब इब्राहिम की बहन के लिए मुश्किल दौर
शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एलपीजी सिलेंडर की कमी की वजह से उनको एक कड़ा फैसला लेना पड़ा है।
Image credits: instagram
Hindi
मीरा रोड स्थित रेस्टोरेंट को किया बंद
सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से सबा ने अपने पति खालिद नियाज के साथ मिलकर मीरा रोड स्थित अपने रेस्टोरेंट 'खुशामदीद' को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।
Image credits: instagram
Hindi
व्लॉग में किया खुलासा
सबा ने अपने व्लॉग में बताया कि उनका रेस्तरां 15-20 दिनों तक बंद रहेगा, इस दौरान सबा और उनके पति खालिद नियाज इन मुश्किलों को सुलझाएंगे।
Image credits: Instagram
Hindi
एलपीजी के अलावा और भी दिक्कत
सबा ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कमी से रसोई के कामकाज पर गहरा असर पड़ा है। इसके अलावा दीवारों के पैनलिंग में दरार आ गई है, जिसे ठीक करना है।
Image credits: instagram
Hindi
चूहें भी रेस्टोरेंट में घुस गए
सबा ने बताया कि इंटीरियर पर काम करने वाले लोग भी नए थे। उन्होंने रेस्टोरेंट को शानदार लुक दिया और पैनलिंग का काम भी किया, लेकिन बीच में मौजूद गैप के कारण चूहे अंदर आ गए हैं।
Image credits: instagram
Hindi
रेस्टोरेंट बंद करना मुश्किल फैसला
पति खालिद ने कहा, यह हमारे और आप सभी के लिए बहुत दुखद खबर है। हमें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ रहा है। आसपास के रेस्टोरेंट भी 2-3 दिन के लिए सिलेंडर की किल्लत की वजह से बंद है।