सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज हुई। डायरेक्टर एआर मुरुगदास की फिल्म सिकंदर का पहले दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर काफी क्रेज दिखा था। हालांकि, फिल्म को लेकर जिस तरह से अनुमान लगाया था कि उतना वो पहले दिन कलेक्शन नहीं कर पाई।
इस साल यानी 2025 में आई फिल्मों में अभी तक 5 फिल्मों ने सबसे ज्यादा ओपनिंग की। आइए, जानते हैं सलमान खान की फिल्म टॉप 5 में किस पर नंबर पर है।
साउथ सुपरस्टार राम चरण की इस साल आई फिल्म गेम चेंजर इंडिया में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी है। फिल्म ने पहले दिन 54 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इस साल आई विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया था।
साउथ एक्टर अजित कुमार की इस साल आई फिल्म विदामुयार्ची ने शानदार ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ का बिजनेस किया था।
2025 की मोस्ट अवेटेड सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इस साल आई बालाकृष्णा नंदमूरी की फिल्म डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। फिल्म ने पहले दिन 25.35 करोड़ का कलेक्शन किया।
Ajay Devgan के 10 सबसे दमदार डायलॉग, तालियों से गूंजा थिएटर
Sikandar से पहले Murugadoss ने बनाई ये 3 हिंदी मूवी, BO पर ऐसा रहा हाल
Priyanka Chopra को जयपुर में मिला नया दोस्त? वायरल हुईं होटल पिक्स
कायदे में रहोगे, फायदे में रहोगे..सलमान की Sikandar के 12 धांसू डायलॉग