Year Ender 2025: 5 शख्सियत, जिन्होंने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान
Education Dec 26 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
5 शख्सियत जिन्होंने 2025 में देश का नाम रोशन किया
जानिए उन 5 लोगों को, जिनकी उपलब्धियों ने 2025 में भारत को दुनिया में खास पहचान दिलाई। अंतरिक्ष से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक देश का नाम रोशन किया।
Image credits: ANI
Hindi
पीएम मोदी को 2025 में रिकॉर्ड 10 अवॉर्ड मिले
पीएम मोदी को 9 वर्षों में 29 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले। इनमें 2025 में रिकॉर्ड 10 अवॉर्ड हैं। पहला 2016 में सऊदी अरब में और इस साल 10वां अवार्ड 18 दिसंबर 2025 को ओमान ने दिया।
Image credits: X
Hindi
कैप्टन शुभांशु शुक्ला: ISS पहुंचकर इतिहास रचा
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ISS पहुंचकर इतिहास रचा। वे अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे और ISS पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने। एक्सियम-4 मिशन में उन्होंने 7 प्रयोग किए।
Image credits: X
Hindi
ऑपरेशन सिंदूर: विंग कमांडर व्योमिका सिंह
35 वर्षीय विंग कमांडर व्योमिका सिंह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चर्चा में रहीं। वे चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों को बेहद जोखिम भरे और दुर्गम इलाकों में उड़ाने का अनुभव रखती हैं।
Image credits: ANI
Hindi
लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी
44 साल की लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से सुर्खियों में आईं। वे अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘फोर्स-18’ का नेतृत्व करने वाली भारत की पहली महिला अधिकारी हैं।
Image credits: social media
Hindi
सुनीता विलियम्स: 9 महीने अंतरिक्ष में गुजारे
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद लौटीं। स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल से उन्होंने 19 मार्च को फ्लोरिडा तट पर लैंडिंग की।