सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को ओहियो के यूक्लिड, अमेरिका में हुआ था। उनके पिता डॉ. दीपक पांड्या भारतीय और मां बोनी पांड्या स्लोवेनियन मूल की थीं।
सुनीता विलियम्स नासा में अपने असाधारण योगदान और अंतरिक्ष में किए गए रिकॉर्ड-ब्रेकिंग कार्यों के लिए जानी जाती हैं।
सुनीता विलियम्स ने अपनी शुरुआती शिक्षा मैसाचुसेट्स के Needham High School से 1983 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने साइंस और इंजीनियरिंग में करियर बनाने का फैसला किया।
सुनीता विलियम्स ने 1987 में United States Naval Academy से फिजिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने नौसेना से जुड़ी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी।
सुनीता विलियम्स ने 1995 Florida Institute of Technology से Engineering Management में Master of Science की डिग्री हासिल की। जिससे उनकी टेक्निकल समझ और मजबूत हुई।
सुनीता विलियम्स ने 9 दिसंबर 2006 को पहली बार अंतरिक्ष की उड़ान भरी। इस मिशन के दौरान उन्होंने 29 घंटे 17 मिनट की स्पेसवॉक कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
14 जुलाई 2012 को सुनीता ने अपना दूसरा अंतरिक्ष मिशन शुरू किया, जहां उन्होंने 127 दिन बिताए और कई महत्वपूर्ण प्रयोग किए। 18 नवंबर 2012 को वह कजाकिस्तान में सुरक्षित लैंड हुईं।
सुनीता विलियम्स जून 2023 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हैं। तकनीकी कारणों से उनकी वापसी में देरी हुई, लेकिन अब स्पेसएक्स उन्हें वापस लाने ISS पर पहुंच चुका है।
सुनीता विलियम्स का करियर उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है जो STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।