महेंद्र सिंह धोनी को हम सब क्रिकेट के मैदान पर कप्तानी करते हुए देखते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके 800 करोड़ के एंटरटेनमेंट बिजनेस को चलाने वाली कौन हैं?
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के 800 करोड़ के एंटरटेनमेंट बिजनेस को चलाने वाली साक्षी धोनी नहीं कोई और हैं और वो हैं महेंद्र सिंह धोनी की सास, शीला सिंह।
शीला सिंह, जो पहले एक हाउसवाइफ थीं, अब Dhoni Entertainment Private Limited की सीईओ (CEO) हैं।
2020 में जब माही ने अपने प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी परिवार को सौंपने का फैसला लिया, तब उन्होंने पत्नी साक्षी सिंह धोनी और सास शीला सिंह को जॉइंट CEO बना दिया।
शीला सिंह का कॉर्पोरेट दुनिया से कोई खास नाता नहीं था, लेकिन उनके पति RK सिंह, माही के पिता के साथ बिनागुड़ी टी कंपनी में काम कर चुके हैं। शायद वहीं से बिजनेस का अनुभव मिला हो।
बिजनेस का अनुभव न होने के बाद भी शीला सिंह ने साक्षी के साथ मिलकर कमाल किया और कंपनी को एक के बाद एक प्रोजेक्ट दिलाए।
सिर्फ 4 सालों में धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड की नेट वर्थ 800 करोड़ पार कर गई है। साक्षी धोनी इस कंपनी की मेजर शेयरहोल्डर हैं और उन्होंने इसे फैमिली ब्रांड के रूप में आगे बढ़ाया है।
धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड, माही की कई बिजनेस पहलों में से एक है। खेल, फिटनेस, टेक्नोलॉजी और अब एंटरटेनमेंट इन सब को मिलाकर धोनी की कुल संपत्ति आज करीब 1,030 करोड़ रुपये के आसपास है।
उस उम्र में जहां ज्यादातर लोग रिटायरमेंट की सोचते हैं, वहीं शीला सिंह ने बिजनेस की कमान थामी और परिवार के साथ मिलकर एक नया मुकाम हासिल किया।