सोना भंडार में दुनिया में 7वें नंबर पर भारत, क्यों RBI खरीद रहा Gold
Business News May 01 2025
Author: Vivek Kumar Image Credits:Freepik
Hindi
केंद्रीय बैंकों ने बढ़ाई सोने की खरीद
सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल के बीच दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीद बढ़ा दी है।
Image credits: Freepik- wirestock
Hindi
RBI ने खरीदा 57.5 टन सोना
RBI ने सोना खरीद काफी बढ़ाया है। इसने वित्त वर्ष 2024-25 में 57.5 टन सोना खरीदा। यह 2017 के बाद से दूसरी सबसे बड़ी वार्षिक खरीद है।
Image credits: Freepik
Hindi
5 साल में सोना भंडार में हुई 35% वृद्धि
पिछले 5 साल में RBI के सोना भंडार में 35% की वृद्धि हुई है। यह 2020 में 653 टन से बढ़कर मार्च 2025 तक 880 टन हो गई है।
Image credits: Freepik
Hindi
सोना के भंडार मामले में सातवें स्थान पर है भारत
सोना के भंडार के मामले में भारत का स्थान दुनिया में सातवें नंबर पर है। 2015 में भारत 10वें स्थान पर था। सोना अब भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 11.35% है। 2021 में यह 6.86% था।
Image credits: Freepik
Hindi
RBI ज्यादा सोना क्यों खरीद रहा है?
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके चलते RBI अधिक खरीद रहा है। सोना ज्यादा स्थिर बचाव प्रदान करता है।
Image credits: Freepik
Hindi
डॉलर इंडेक्स में आई गिरावट
ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने बताया है कि जनवरी 2025 में डॉलर इंडेक्स लगभग 110 से गिरकर अब 100 से नीचे आ गया है। इसलिए RBI सोना खरीद रहा है।