अंक ज्योतिष के अनुसार महीने की कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों में जन्म से नेतृत्व की क्षमता होती है। यही गुण उन्हें आगे चलकर टॉप लेवल पोस्ट तक पहुंचा सकता है।
अंक ज्योतिष मानता है कि जन्म तारीख से निकला मूलांक व्यक्ति की सोच, फैसले लेने की क्षमता और करियर की दिशा पर असर डालता है। कुछ मूलांक खास तौर पर नेतृत्व से जुड़े माने जाते हैं।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस अंक को नेतृत्व, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की इच्छा से जोड़ा जाता है।
मूलांक 1 का स्वामी सूर्य माना जाता है। सूर्य ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक है। इसलिए इस अंक वाले लोग अक्सर जिम्मेदारी वाले कामों में आगे रहते हैं।
मूलांक 1 वाले लोग अक्सर भीड़ का हिस्सा बनकर चलना पसंद नहीं करते। वे खुद फैसले लेना और नई दिशा तय करना पसंद करते हैं, इसलिए कई बार टीम लीडर बन जाते हैं।
ऐसे लोगों में धैर्य और अनुशासन मजबूत होता है। यही वजह है कि UPSC, PCS या अन्य कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वे लंबे समय तक टिके रह सकते हैं और सफल हो सकते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक अगर मूलांक 1 वाले लोग अपने आत्मविश्वास को सही दिशा दें और लक्ष्य पर टिके रहें, तो वे प्रशासन, राजनीति या नेतृत्व वाले क्षेत्रों में अच्छा कर सकते हैं।
अगर आपका जन्म भी 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो माना जाता है कि आपमें नेतृत्व की क्षमता हो सकती है। ऐसे लोग सही मेहनत और फोकस से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।