लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के तीसरे चरण में कुछ घंटे ही शेष रह गए है। प्रदेश में कल यानी 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लेकिन इन सबके बीच राजनीतिक दलों के बीच की जुबानी जंग का सिलसिला भी जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी में का बा? उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सपा से संबंधित एक व्यक्ति को अहमदाबाद ब्लास्ट केस का दोषी करार करते हुए अदालत ने फांसी की सज़ा सुनाई है। साइकल का बटन दबाना कितना घातक हो सकता है इसका आप लोग अंदाज़ा लगा सकते है।'

Scroll to load tweet…

अखिलेश यादव को दी थी फ्यूज बल्ब की संज्ञा
बता दे कि इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर शुक्रवार को बांदा में अखिलेश यादव पर तंज किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि फ्यूज बल्ब हैं और फ्यूज बल्ब को लोग फिर से होल्डर में नहीं लगाते। भाजपा एलईडी का वो बल्ब है जिसने उत्तर प्रदेश के हर घर को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से रोशन कर दिया है। स्वतंत्र देव सिंह सपा राज के कानून व्यवस्था और परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में सिर्फ उनके दरबारियों और गुंडों का ही विकास हुआ है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि अखिलेश कि आंख से शर्म का पर्दा हट गया है। जिस सपा के शासन काल में लोग लाइन में लगकर मिट्टी का तेल खरीदते थे ताकि रात में उनके बच्चे आंखें काली करके लैंप में पढ़ाई कर सकें, आज वो फ्री बिजली की बातें करते है। हमने 24 घंटे की बिजली उत्तर प्रदेश के घरों में मुहैया कराई है। उन्होंने कहा कि जो करके दिखाए, उसकी बात में दम होता है। फ्यूज बल्ब अखिलेश यादव खोखली बातें भर करते हैं।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: तीसरे चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से की ये मांग, लिखा पत्र