लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Election 2022) का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो रहा है। यूपी 2022 के आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के नेता और उम्मीदवार पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरे है। हाल ही में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विट कर सहारनपुर में मारे गए पत्रकार की मौत का कनेक्शन समाजवादी पार्टी से होने की बात कही। केशव ने कहा, 'अखिलेश यादव जी सहारनपुर के पत्रकार सुधीर सैनी जिनकी हत्या सपा के गुंडों- फरमान, मन्नाम और जहांगीर ने की है। हत्यारों को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी है। अभी तो पहले चरण का मतदान भी नहीं हुआ। आपके गुंडों ने ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया। भाजपा सुधीर सैनी के परिवार के साथ है।'

Scroll to load tweet…

बता दे कि केशव प्रसाद मौर्य ट्वीटर के जरिए पहले भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोल चुके हैं। अखिलेश यादव को जयंत चौधरी के साथ मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करना था। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओऱ से उन्हें दिल्ली में रोका गया है। उनके हेलीकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया गया है। इसी का जवाब देते हुए केशव मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि अखिलेश जी जनता ने आपको रोकने का फैसला 2014 में ही कर दिया था। आप नौटंकी बंत करके 10 मार्च को वोटों की गिनती 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें।

आपको बता दे कि सभी दलों के नेताओं की कोशिश है कि यूपी 2022 चुनाव का फैसला उनके हित में आए। 2022 के फैसले को अपने हित में लाने के लिए सभी पार्टी की कोशिश जारी है। राजनीतिक पार्टियां लगातार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही तो वहीं दूसरी ओर प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की जा रही है। हालांकि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजी समय के साथ तेज होती नजर आ रही है। नेता लगातार अपने विपक्ष दलों पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं। राज्य में सात चरणों में चुनाव होगा जिसकी शुरूआत 10 फरवरी से हो  रही है।