करीना अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा वे इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में लीड रोल निभाते नजर आएंगी। 

मुंबई. बॉलीवुड की बेगम कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी या फिर तैमूर की फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बॉलिंग पर बल्लेबाजी करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा इसमें वो ये भी कहते नजर आ रही हैं कि शायद उनका बेटा तैमूर भी क्रिकेटर बन जाए। 

'डांस इंडिया डांस 7' के शो है वीडियो 

करीना कपूर का क्रिकेट का ये वीडियो टीवी डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' के का है। इस शो में एक्ट्रेस इन दिनों बतौर जज की भूमिका मे नजर आ रही हैं। वीडियो के आखिरी में करीना को बल्ले पर कपिल देव ऑटोग्राफ देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं और इसके अवज में एक्ट्रेस कह रही हैं कि ये दिन उनका सबसे बेहतरीन दिन है। करीना का ये वीडियो इस वीकेंड आने वाले एपिसोड का प्रोमो है। उन्होंने जब से टीवी डेब्यू किया है वे अपने टीवी शोज को काफी एंजॉय करती हैं।  

 

Scroll to load tweet…

दादा के नक्शे कदम पर बेटा

अगर तैमूर क्रिकेटर बनते हैं तो वे अपने दादा के नक्शे कदम पर चलेंगे। बता दें, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि तैमूर के दादा यानी सैफ अली खान के पिता नवाब मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेटर टीम के कैप्टन थे और साथ ही पटौदी के नवाब भी थे।